Home UP News UPTET 2020 शासन में लंबित, परीक्षा टलने के आसार

UPTET 2020 शासन में लंबित, परीक्षा टलने के आसार

by basicshikshakhabar

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपीटीईटी ) 2020 जल्द हो पाने के आसार नहीं है। वजह संशोधित प्रस्ताव में समय सारणी फिर पार हो गई है। शासन ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया अब तीसरा प्रस्ताव मांगे जाने पर ही कार्यक्रम जारी हो सकता है। इसी बीच प्रदेश में पंचायत चुनाव में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होनी है ऐसे में परीक्षा लंबे समय के लिए टल सकती है। ज्ञात हो कि सरकार परीक्षा कराने की अनुमति दे चुकी है।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक चयन के लिए यूपीटीईटी का होना जरूरी है। नए साल में शिक्षक भर्ती आने की उम्मीद शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनुमति देने से ही जगी थी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने दिसंबर 2020 में प्रस्ताव भेजा। उसमें 28 दिसंबर से 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी को परीक्षा कराने की तैयारी थी लेकिन प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी और पहली समय सारणी बीत गई। तब एनआईसी शासन को परीक्षा संस्था की बैठक हुई। इसमें आवेदन जनवरी के मध्य में शुरू होने पर सहमति बनी। परीक्षा संस्था से संशोधित प्रस्ताव मांगा गया। परीक्षा संस्था ने 30 दिसंबर को ही भेज दिया था। उसमें ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी से और परीक्षा 7 मार्च को कराने का प्रस्ताव था।

शासन में मंथन के बाद दूसरे प्रस्ताव की समय सारणी बीत गई है,अब परीक्षा संस्था से फिर प्रस्ताव लेने के बाद ही कार्यक्रम निर्गत होने आसार हैं। इसी बीच प्रदेश में पंचायत चुनाव में यूपी बोर्ड परीक्षाएं होनी है इससे यह परीक्षण टलने की उम्मीद है। हालांकि पिछले सप्ताह प्रयागराज आए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा था कि प्रस्ताव शासन में लंबित है जल्द निर्णय होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि अब शासन के निर्देश का इंतजार है जो निर्देश होगा अमल किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96