Home सरकारी नौकरी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में निकलीं शिक्षकों की बंपर भर्तियां, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखें राज्यवार रिक्तियों की संख्या , आवेदन व चयन का तरीका

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में निकलीं शिक्षकों की बंपर भर्तियां, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखें राज्यवार रिक्तियों की संख्या , आवेदन व चयन का तरीका

by basicshikshakhabar

शिक्षक (टीजीटी, पीजीटी, आदि) भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारत सरकार का जनजातीय कार्य मंत्रालय अपने स्वायत्तशासी निकाय नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस) के माध्यम से देश भर के 17 राज्यों के विभिन्न जिलों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में कुल 3479 टीचिंग पदों पर भर्ती करने जा रहा है। मंत्रालय द्वारा वीरवार, 25 मार्च 2021 को जारी अपडेट के मुताबिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी 1244 पद), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी 1944 पद), प्रिंसिपल (175 पद) और वाइस प्रिंसिपल (116 पद) के कुल 3479 पदों पर भर्ती की जानी है।

जानें आवेदन प्रक्रिया
विभिन्न राज्यों में घोषित रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से शुरू की जानी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट, tribal.nic.in पर उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा पाएंगे। भर्ती अधिसूचना और अप्लीकेशन फॉर्म राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ऑफिशियल वेबसाइट, nta.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार सीधे एनटीए के पोर्टल पर विजिट करके आवेदन कर पाएंगे।
देखें भर्ती का विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी का आयोजन जून 2021 के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। सीबीटी में सफल घोषित उम्मीदवारों को इटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
राज्यवार रिक्तियों की संख्या
आंध्र प्रदेश – 117 पद छत्तीसगढ़ – 514 पद गुजरात – 161 पद हिमाचल प्रदेश – 8 पद झारखण्ड – 208 पद जम्मू एवं कश्मीर – 14 पद मध्य प्रदेश – 1279 पद महाराष्ट्र – 216 पद मणिपुर – 40 पद मिजोरम – 10 पद ओडिशा – 144 पद राजस्थान – 316 पद सिक्किम – 44 पद तेलंगाना – 262 पद त्रिपुरा – 58 पद उत्तर प्रदेश – 79 पद उत्तराखण्ड – 9 पद

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96