Home शिक्षा विभागTGT-PGT TGT PGT: शिक्षक भर्ती के तय समय में चयन दूर, लिखित परीक्षा तक नहीं

TGT PGT: शिक्षक भर्ती के तय समय में चयन दूर, लिखित परीक्षा तक नहीं

by basicshikshakhabar

प्रयागराज : प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों की टीजीटी-पीजीटी 2021 भर्ती पांच माह में आनलाइन आवेदन लिए जाने से आगे नहीं बढ़ सकी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश रहा है कि जुलाई 2021 तक भर्ती पूरी की जाए। कोरोना संक्रमण ने चयन प्रक्रिया में खलल जरूर डाला लेकिन, पहले ही गति धीमी होने से अभ्यर्थी दावा कर रहे थे कि तय समय में चयन बोर्ड लिखित परीक्षा नहीं करा सकेगा। अब तक लिखित परीक्षा की तारीखें तय नहीं हैं। संकेत है कि अगस्त या फिर उसके बाद इम्तिहान हो सकता है।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद अक्टूबर 2020 में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, प्रवक्ता (टीजीटी-पीजीटी) का विज्ञापन जारी किया था। फिर 18 नवंबर को ही विज्ञप्ति को रद कर दिया गया। इसके बाद जनवरी में संशोधित विज्ञप्ति जारी करके आवेदन लिए गए। आवेदन शुरू होने के कुछ दिन बाद ही परीक्षा पोर्टल धीमा हो गया, जिससे चार बार आवेदन लेने की तारीख बढ़ानी पड़ी। 20 मई तक 15198 पदों के लिए करीब 15 लाख के आसपास आवेदन होने की सूचना है। अब जुलाई में इम्तिहान हो पाने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं पहले ही निरस्त की जा चुकी हैं।
शीर्ष कोर्ट का एडेड माध्यमिक कालेजों की भर्ती जुलाई तक करने का था निर्देश 15198 पदों के लिए आनलाइन आवेदन पूरा, परीक्षा तारीख का इंतजार

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96