Home PRIMARY KA MASTER NEWS डाटा फीडिंग से हारे, बेसिक के शिक्षक बेचारे: शिक्षकों पर थोपा जा रहा काम

डाटा फीडिंग से हारे, बेसिक के शिक्षक बेचारे: शिक्षकों पर थोपा जा रहा काम

by basicshikshakhabar


शिक्षण कार्य के अलावा बीएलओ ड्यूटी, मोहल्ला क्लास, तमाम तरह की सूचनाएं देने वाले शिक्षकों पर एक और बोझ लाद दिया गया। उनके लिए नई चुनौती के रूप में बच्चों का डाटा फीडिंग कराना है। कम्प्यूटर उनके पास नहीं है। उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया। ऐसे में शिक्षक अपने मोबाइल के जरिए डाटा फीड करने में जुटे हैं। जबकि, शिक्षा विभाग से हर ब्लाक पर तीन कम्प्यूटर आपरेटर रखने के लिए बजट भी जारी कर दिया गया।
कोविड-19 के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। फिर भी बच्चों को मोहल्ला क्लास के जरिए शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े रखने का प्रयास किया जा रहा। इस सारे कामों के बीच शिक्षकों के पाले में एक झंझटी काम आ गया। उन्हें छात्र-छात्राओं का डाटा फीडिंग कराने पर लगा दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूलों के पास कम्प्यूटर नहीं हैं। उन्हें फीडिंग के लिए कोई ट्रेनिंग भी नहीं दी गई। ऐसी स्थिति में शिक्षक मोबाइल के जरिए डाटा फीड करने में जुटे हैं। डाटा फीडिंग न होने पर बीईओ शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दे रहे हैं। जिसे लेकर शिक्षकों में काफी ज्यादा रोष व्याप्त है। शिक्षक संघ ने विरोध के स्वर भी बुलंद करना शुरू कर दिए हैं।

आधार नंबरों में गड़बड़ी, मिसमैच होना बना सिरदर्द

=शिक्षकों के सामने एक नहीं तमाम मुसीबतें मुंह खोले खड़ी हैं। मोबाइल के जरिए फीडिंग करना ही बड़ी चुनौती है। दूसरी तरफ बच्चों का डाटा मिसमैच होना भी सिरदर्द बनता जा रहा। मजबूरी में शिक्षक डाटा में गड़बड़ी वाले बच्चों का नाम कागज पर नोट कर रहे हैं। जिससे बाद में मार्गदर्शन को मांगा जा सकें7

शिक्षकों पर थोपा जा रहा काम

-शिक्षकों के सामने बड़ी टेंशन हैं। कम्प्यूटर और ट्रेनिंग न होने के चलते शिक्षकों का डाटा फीडिंग करने में दिक्कत आ रही है। महानिदेशक का आदेश है कि हर ब्लाक पर कम्प्यूटर आपरेटर रखकर फीडिंग कराई जाए, परन्तु शिक्षकों के ऊपर काम थोपा जा रहा। इसे लेकर शिक्षक संघ आवाज को बुलंद करेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96