Home UP News Barish Update: यूपी में मानसून मेहरबान ,दो अगस्त तक इन इलाकों में जारी रहेगी बारिश

Barish Update: यूपी में मानसून मेहरबान ,दो अगस्त तक इन इलाकों में जारी रहेगी बारिश

by basicshikshakhabar

यूपी पर मानसून की मेहरबानी जारी है और पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी भागों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पूर्वी हिस्सों में अनेक जगहों पर वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई। दो अगस्त तक यूपी के कई इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

इस अवधि में धौराहरा (लखीमपुर खीरी) में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा औरैया में 14, कालपी (जालौन) तथा बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में 12-12, हमीरपुर शाहजीना (हमीरपुर), बहेड़ी (बरेली), बिंदकी (फतेहपुर) में 11-11, घाटमपुर (कानपुर) में नौ, मुजफ्फरनगर, नरौरा (बुलंदशहर), उरई (जालौन) तथा मैनपुरी में आठ-आठ, एटा, सासनी (हाथरस), नजीबाबाद (बिजनौर), मुजफ्फरनगर और फतेहपुर में सात-सात, मुरादाबाद तथा जानसठ (मुजफ्फरनगर) में छह-छह, इटावा, नवाबगंज (बरेली), सहावर (कासगंज), नकुड़ (सहारनपुर), चिल्ला घाट (झांसी), बर्डघाट (गोरखपुर), कर्वी (चित्रकूट), बारा (प्रयागराज), कानपुर तथा गाजीपुर में पांच-पांच सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अगली दो अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।


 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96