केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सीटीईटी 2021 के लिए पंजीकरण और परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2021 है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
CBSE CTET 2021:: यूं करें आवेदन
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई सीटीईटी 2021 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें या पंजीकरण करें।
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
आवेदन होने जाने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें।
![](https://basicshikshakhabar.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210918-WA0075-1024x775.jpg)
![](https://basicshikshakhabar.com/wp-content/uploads/2021/09/PRESS-RELEASE_NEXT-CTET-EXAMINATION_1-791x1024.jpg)
![](https://basicshikshakhabar.com/wp-content/uploads/2021/09/PRESS-RELEASE_NEXT-CTET-EXAMINATION_2-791x1024.jpg)
![](https://basicshikshakhabar.com/wp-content/uploads/2021/09/PUBLIC-NOTICE-Validity-Period-of-TET-qualifying_1-791x1024.jpg)