Home CTET CTET 2021: सीटीईटी का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए किस डेट से कर सकेंगे आवेदन, और कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

CTET 2021: सीटीईटी का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए किस डेट से कर सकेंगे आवेदन, और कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

by Manju Maurya

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 15 वें संस्करण का आयोजन करेगा (सटीक तिथि की सूचना प्रवेश पत्र पर दी जाएगी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एजिब्लिटी टेस्ट) ऑनलाइन लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने ऑनलाइन ही परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। परीक्षा पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है, सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर 20 सितंबर से उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल उपर्युक्त वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें।
इच्छुक उम्मीदवारों को केवल सीटीईटी वेबसाइट यानी https://ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन-प्रक्रिया 20-09-2021 (सोमवार) से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19-10-2021 (मंगलवार) 23:59 बजे तक है। शुल्क का भुगतान 20-10-2021 (बुधवार) तक 15:30 बजे से पहले किया जा सकता है।
CTET Dec-2021 के लिए लागू आवेदन शुल्क-
केवल पेपर I या II- सामान्य/ओबीसी रु. 1000/-पेपर I और II दोनों- सामान्य/ओबीसी रु. 1200/-
केवल पेपर I या II- SC/ST/Diff. Abled Person रु. 500/-पेपर I और II दोनों- SC/ST/Diff. Abled Person रु.600/-

आपको बता दें कि टीईटी की मान्यता अब सात साल की बजाय आजीवन के लिए कर दी गई है।
CBSE हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
साभार:- लाइव हिन्दुस्तान

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96