Home UP News यूपी में PAK की जीत का जश्न मनाने वालों पर योगी सरकार का एक्शन, चलेगा देशद्रोह का केस

यूपी में PAK की जीत का जश्न मनाने वालों पर योगी सरकार का एक्शन, चलेगा देशद्रोह का केस

by Manju Maurya

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने टी-20 विश्वकप के दौरान भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने प्रदेश के तीन जिलों में ऐसे सात व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इन पर देशद्रोह की धारा भी लगाई जाएगी। साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी कोई ऐसी वारदात हो जिसमें देश के खिलाफ कार्य किया जा रहा हो तो उसमें भी त्वरित कार्रवाई कर राष्ट्रद्रोह की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करें।

24 अक्तूबर को टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मैच का नतीजा आने के बाद कुछ शहरों में पाकिस्तान के समर्थन में भारत विरोधी नारेबाजी हुई। कई जगहों पर लोगों ने पटाखे फोड़कर लोगों की भावनाओं का आहत किया। इस मामले प्रदेश सरकार ने रिपोर्ट तलब की। इस पर डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी जिलों को कड़ी कार्रवाई करने को कहा। भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में भारत के हारने पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए देश विरोधी नारेबाजी करने वाले तीन युवकों के खिलाफ आगरा के जगदीशपुरा थाने में आईपीसी की धारा 505(1)बी व 153ए के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 (एफ) के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की थी। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल के व्हाट्सअप पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए स्टेटस लगाया था। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 व 506 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बरेली के इज्जतनगर थाने में ही एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाने में एक अभियुक्त के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त ने भारत के हारने पर अपने फेसबुक एकाउंट पर पाकिस्तान के झंडे का फोटो अपलोड करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी। इसी तरह सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाने में आईपीसी की धारा 507 के तहत एक अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। उसने मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद अपने मोबाइल फोन के व्हाट्सअप पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस लगाया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96