Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिक्षामित्रों की उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास जारी: महंत राजू दास

शिक्षामित्रों की उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास जारी: महंत राजू दास

by Manju Maurya

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास जारी है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कई बार मुलाकात कर उनसे शिक्षामित्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने की अपील की है। जल्द ही शिक्षामित्रों का भविष्य उज्जवल होने की संभावना है। इसके लिए उनका प्रयास जारी हैं।

यह बातें अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत बाबा राजू दास ने शिक्षामित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए कुमारगंज बाजार में कहीं। बाबा राजू दास ने कहा कि उन्होंने शिक्षामित्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी से कई बार मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश संगठन के नेताओं से भी बात की है। जल्द ही शिक्षामित्रों को खुशखबरी मिलने वाली है। इससे पहले दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव ने अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत बाबा राजू दास से मुलाकात की और उन्हें शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने उन्हें बताया कि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे हैं। उन्हें मानदेय के रूप में मात्र दस हजार प्राप्त हो रहा है, जो महंगाई के दौर में नाकाफी है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने उन्हें अवगत कराया कि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों की रीढ़ हैं और पिछले 20 वर्षों से वे प्राथमिक विद्यालय में मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत बाबा राजू दास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत ही करीबी हैं। वे रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज बाजार में बब्बन काम्पेप्लस के उद्घाटन अवसर पर आए हुए थे जहां दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव ने अपने साथियों से उनसे मुलाकात की और उनसे शिक्षामित्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने का लिए प्रयास करने की अपील की।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96