Home UP News यूपी में अयोध्या सहित 10 जिलों में नए डीएम, 14 आईपीएस अफसरों के बीच हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में अयोध्या सहित 10 जिलों में नए डीएम, 14 आईपीएस अफसरों के बीच हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

by Manju Maurya

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा चार जिलों अयोध्या, महाराजगंज, झांसी व सोनभद्र के डीएम प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। एक पीसीएस अफसर का भी तबादला किया गया है। सरकार ने अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को प्रतीक्षा सूची में डालते हुए नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है। वह अभी बरेली के डीएम थे। सत्येंद्र कुमार को डीएम महोबा से हटाकर डीएम महराजगंज बनाया गया है। इसी प्रकार विशेष सचिव नियुक्ति संजय कुमार ङ्क्षसह डीएम फर्रूखाबाद बनाए गए हैं। महाराजगंज के डीएम उज्ज्वल कुमार प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। फर्रूखाबाद के डीएम मानवेन्द्र सि‍ंह को बरेली का नया डीएम बनाया गया है। रविन्द्र कुमार को डीएम बुलंदशहर से डीएम झांसी बनाया गया है। चंद्र प्रकाश सि‍ंह डीएम कासगंज से डीएम बुलंदशहर बनाए गए हैं। इसके अलावा सफाईकर्मी की मौत के मामले के बाद शासन ने आगरा के एसएसपी मुनिराज को हटा दिया है। आगरा समेत सात जिलों की कमान बदली गई है।

हर्षिता माथुर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष पद से हटाकर डीएम कासगंज बनाई गईं हैं। विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार को महोबा का नया डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का नया डीएम बनाया गया है। डीएम श्रावस्ती के पद पर तैनात टीके शीबू को डीएम सोनभद्र बनाया गया है। झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सि‍ंह प्रतीक्षा सूची में डाल दिए गए हैं। वहीं, पीसीएस सुभाष चन्द्र प्रजापति एडीएम मेरठ से एडीएम एफआर फर्रूखाबाद के पद पर भेजे गए हैं।

शासन ने सात जिलों की कमान बदली

पुलिस अभिरक्षा में सफाईकर्मी की मौत के मामले के बाद शासन ने आगरा के एसएसपी मुनिराज को हटा दिया है। आगरा समेत सात जिलों की कमान बदली गई है। एसपी आजमगढ़ रहे सुधीर कुमार सि‍ंह को आगरा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। शासन ने शुक्रवार को छह आइपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण के बाद शनिवार को 14 और आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

इनमें आइपीएस अधिकारी डा.अखिलेश कुमार निगम का पूर्व में हुआ स्थानान्तरण रद करते हुए वर्तमान पद पर ही तैनाती दे दी गई है। वहीं बीते दिनों एसपी प्रतापगढ़ के पद से हटाए गए आकाश तोमर, अनुराग वत्स व अनुराग आर्य को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन ने जिन जिलों की कमान बदली है, उनमें एसएसपी आगरा के अलावा एसपी बाराबंकी, एसएसपी इटावा, एसपी उन्नाव, एसपी आजमगढ़, एसएसपी सहारनपुर व एसपी चंदौली शामिल हैं। शासन ने बीते दिनों पीपीएस संवर्ग से आइपीएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द कुछ और आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

Lucknow

➡उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के तबादले

➡10 जिलों के डीएम बदले गए

➡नीतीश कुमार अयोध्या के नए डीएम

➡संजय सिंह डीएम फर्रुखाबाद बने

➡सीपी सिंह डीएम बुलंदशहर बने

➡मानवेंद्र सिंह डीएम बरेली बने

➡रविंद्र कुमार डीएम झांसी बने

➡हर्षिता माथुर डीएम कासगंज बनीं

➡सत्येंद्र कुमार डीएम महाराजगंज बने

➡नेहा प्रकाश डीएम श्रावस्ती बनीं

➡मनोज कुमार डीएम महोबा बने

➡टीके शिबू डीएम सोनभद्र बने

➡अनुज कुमार झा,आंद्रा वामसी प्रतीक्षारत किए गए

➡उज्जवल कुमार भी प्रतीक्षारत किए गए

➡अभिषेक सिंह भी प्रतीक्षारत किए गए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96