Home PRIMARY KA MASTER परिषदीय शिक्षकों को नए साल 2022 में मिल सकती प्रमोशन की सौगात

परिषदीय शिक्षकों को नए साल 2022 में मिल सकती प्रमोशन की सौगात

by Manju Maurya

सीतापुर। परिषदीय शिक्षकों को नए साल 2022 में प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। कारण यह है बीएसए ने सभी बीईओ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। इस सूची के बाद ही शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अगर यह प्रमोशन हो जाते हैं तो यह शिक्षकों के लिए करीब आठ साल बाद मौका आएगा, जब उनकी तरक्की होगी।

जिले में 2014 के बाद से प्रमोशन प्रक्रिया लटकी हुई चल रही है। शिक्षक संगठन बराबर प्रमोशन की मांग कर रहे है। इससे जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों में अब प्रमोशन की उम्मीद जग गई है।


जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक लंबे समय से प्रमोशन की मांग कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बनने का मौका मिलेगा। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में अगर प्रमोशन लेना चाहते है तो उन्हें वहां पर सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।


साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को प्रधानाध्यापक बनने का मौका रहेगा। यह शिक्षक कई बार धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देकर बीएसए से प्रमोशन की गुहार लगा रहे थे। इस पर बीएसए ने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी बीईओ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। इस सूची के बाद ही शिक्षकों की वरिष्ठता तय हो सकेगी।
उसके बाद ही उनका प्रमोशन होगा। उम्मीद है कि अगले साल यानि 2022 में शिक्षकों को प्रमोशन मिल सकेगा। इससे जिले के करीब तीन हजार से अधिक शिक्षक लाभान्वित होंगे। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि सभी बीईओ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी गई है, इस सूची के बाद ही प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।


सूची में इन बातों का बीईओ रखेंगे ध्यानअगर कोई शिक्षक लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है तो बीईओ उस पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई का विवरण दर्ज करेंगे। अगर कोई पिछड़े विकासखंड में कब से तैनात है, उसका भी उल्लेख करेंगे। प्रथम नियुक्ति का सही तरीके से अंकन करेंगे। शिक्षकों की सेवा पुस्तिका से सभी जानकारी मिलान करने के बाद ही सूची तैयार करेंगे। दिव्यांग का भी उल्लेख करेंगे।
जल्द प्रक्रिया की बढ़ी उम्मीदेंशिक्षकों की लंबे समय से प्रमोशन प्रक्रिया अवरुद्व है। प्रमोशन को लेकर संगठन की ओर से कई बार बीएसए व उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इस बार संगठन की मांग पर बीईओ से ज्येष्ठता सूची मांगी गई है। इससे उम्मीद है जल्द प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।मनीष पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96