Home UPTET UPTET Exam : 23 जनवरी को हो सकती है परीक्षा ,कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड ,ये होंगे अहम बदलाव

UPTET Exam : 23 जनवरी को हो सकती है परीक्षा ,कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड ,ये होंगे अहम बदलाव

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 को अब अगले साल की शुरुआत में फिर से आयोजित किया जा सकता है। यह परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल इसके दोनों पेपर को मिलाकर तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। UPBEB ने UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 7 से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आपने भी UPTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है

23 जनवरी को हो सकती है परीक्षा :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को अब 23 जनवरी 2022 को आयोजित कर सकती है। पेपर लीक की वजह से इस परीक्षा के रद्द होने के बाद UPBEB जल्द से जल्द इसके आयोजन में जुट गई है और बोर्ड ने इस परीक्षा को एक माह के भीतर फिर से आयोजित करने की बात कही थी। लेकिन, इस परीक्षा के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन तथा परीक्षा केंद्रों को फिर से निर्धारित किया जा रहा है, इसलिए परीक्षा को फिर से आयोजित करने में थोड़ा वक्त लगना तय माना जा रहा है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड :

UPBEB अगर UPTET का आयोजन 23 जनवरी को करती है तो इसके एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 13 या 14 जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है जब UPTET का आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था, तो इसका एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी कर दिया गया था। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकेंगे। 

होंगे अहम बदलाव :

फिर से आयोजित होने जा रही UPTET में इस बार कई परिवर्तन किए जाएंगे। अब इस परीक्षा में हर परीक्षार्थी के लिए एक अलग लिफाफा होगा और नॉन टचेबल इस लिफाफे में अभ्यर्थियों का प्रश्न पत्र, कॉपी और ओएमआर शीट रखी होगी। इस परीक्षा का पेपर फिर से लीक ना हो इसलिए यह कोशिश की जा रही है कि हर ओएमआर शीट की कोडिंग अभ्यर्थी के आधार नंबर से लिंक हो। यानी ओएमआर शीट, रोल नंबर और अभ्यर्थी का आधार कार्ड नंबर इंटरलिंक होंगे ताकि सॉल्वर बैठकर परीक्षा भी देगा तो पकड़ा जाए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96