Home UP News UP Election 2022: अखिलेश यादव का वादा, सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, देखें पूरा घोषणा

UP Election 2022: अखिलेश यादव का वादा, सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, देखें पूरा घोषणा

by Manju Maurya

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को वादा किया कि सपा सरकार बनी तो यश भारती सम्मान शुरू करने के साथ ही पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाएगी। कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए पेंशन दी जानी चाहिए इसलिए सरकार बनने पर पेंशन बहाल की जाएगी। पुरानी पेंशन योजना के तहत 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यशभारती की तर्ज पर नगर स्तर पर नगर भारती सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके आवास के पास तैनाती दी जाएगी। इसी तरह अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए योजनाएं लाएंगे। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है इसलिए आउटसोर्सिंग को बढ़ा रही है।

👉 पूरा घोषणा सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें ।

सपा सरकार बनने पर युवाओं को फिर से लैपटॉप दिए जाएंगे

अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर युवाओं को फिर से लैपटॉप दिए जाएंगे। सपा सरकार के लैपटाप अभी भी चल रहे है जबकि भाजपा के टैबलेट खराब हो गए है। नौकरी और रोजगार पर सपा सरकार का फोकस रहेगा। जिन बच्चों को लैपटॉप मिला था वे अपना रोजगार कर रहे हैं। आने वाला समय आईटी सेक्टर के विस्तार का है। हमने लैपटॉप दिए लखनऊ में एचएएल को लाए अब दूसरी आईटी कंपनियों को लाएंगे। चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये सपा तय करेगी कि चुनाव कहां से लड़ना है। सपा आगे है और हमारी सरकार बनने वाली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर कैसे आए इस पर काम करने की जरूरत है। जब अर्थव्यवस्था अच्छी होगी तो प्रदेश में खुशहाली आएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96