Home UP News विधानसभा चुनाव : सुरक्षा बलों, मतदान, मतगणना में लागे सभी कर्मियों को दोहरा टीका अनिवार्य

विधानसभा चुनाव : सुरक्षा बलों, मतदान, मतगणना में लागे सभी कर्मियों को दोहरा टीका अनिवार्य

by Manju Maurya

लखनऊ : विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगने वाले सभी कार्मिकों (सुरक्षा बलों, मतदान कर्मियों, मतगणना) को हर हाल में दोहरा टीकाकरण जरूरी है। यह निर्देश केंद्रीय चुनाव आयोग की विस्तृत गाइडलाइन में दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय चुनाव आयोग ने जन सामान्य के लिए भी गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल हर व्यक्ति फेस मास्क अवश्यक धारण करेगा। चुनाव से संबंधित हर गतिविधि में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन करवाया जाएगा।

कोई भी मतदान एजेंट व मतगणना एजेंट को मतदान व मतगणना हाल में बगैर मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी भी व्यक्ति को जिसका दोहरा टीकाकरण नहीं हुआ है वह मतगणना हॉल में दाखिल नहीं हो सकेगा। अगर ऐसे किसी व्यक्ति को टीके की एक ही खुराक लगी है तो उसे अपनी 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर या आरएटी जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। नामांकन, मतदान, मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा बलों के वाहनों के आवागमन में कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी बतौर नोडल अधिकारी हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया जाएंगे जो कोविड संक्रमण रोकने के सभी आवश्यक प्रबंधों की निगरानी करेंगे। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट को संचालित व उनकी आवश्यक मरम्मत आदि करने वाले सभी तकनीकी कार्मिक ग्लव्स पहन कर ही कार्य करेंगे। चुनाव सामग्री के वितरण के लिए बड़े हॉल या खुले स्थान पर ही किया जाएगा। हर मतदान कर्मी व सुरक्षा कर्मी को मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड और ग्लव्स अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाए जाएंगे। समुचित संख्या में मतदान और मतगणना कर्मी आरक्षित रखे जाएंगे, जिन्हें किसी मतदान या मतगणना कार्मिक में कोविड के लक्षण पाए जाने पर तत्काल बदला जा सकेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96