Home PRIMARY KA MASTER NEWS पशु तस्करों ने पथराव कर शिक्षिका का सिर फोड़ा

पशु तस्करों ने पथराव कर शिक्षिका का सिर फोड़ा

by Manju Maurya

गोरखपुर गोरखपुर जिले में पशु तस्करों का खौफ कम नहीं हो रहा है। रात में पशु तस्करों ने आवास-विकास कालोनी ब्लाक-बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाले परिवार पर हमला कर शिक्षिका का सिर फोड़ दिया। डायल 112 की सूचना पर पीआरवी ने घटनास्थल तक जाने की जहमत नहीं उठायी और विनायक हास्पिटल मोड़ से ही लौट गयी।

गाय को पकड़ने के लिए दौड़ा रहे थे तस्‍कर

आवास विकास कालोनी बी ब्लॉक निवासी सरदार कुलदीप सिंह की पत्नी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। सोमवार की रात 2.05 बजे पिकअप सवार पशु तस्कर उनके दरवाजे के सामने गाय को पकडऩे के लिए दौड़ा रहे थे। तेज रफ्तार में पिकअप मोडऩे के दौरान कुलदीप सिंह के गेट व दीवार से टकरा गई। आवाज सुनकर उनका बड़ा बेटा जसदीप सिंह गेट खोलकर बाहर निकला।

टोकने पर तस्‍करों ने कर दिया हमला

बाहर पिकअप लेकर खड़े तस्करों को टोका तो वह गाली देने लगे। विरोध करने पर जसदीप के ऊपर हमला कर दिया। संयोग ठीक रहा कि व बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर कुलदीप, उनकी पत्नी कोमलदीप कौर अपने छोटे बेटे गुरमल सिंह के साथ गेट पर पहुंचे। इसी बीच तस्करों ने पथराव कर दिया। सिर में पत्थर लगने से कोमलदीप घायल हो गयीं।

परिवार ने गेट बंदकर बचाई जान

घटना के बाद परिवार के लोगों ने गेट बंद करके जान बचाई। इसके बाद तस्कर गाय को पिकअप पर लादकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। रात 2.25 बजे के आसपास विनायक हास्पिटल मोड़ के पास कोमलदीप कौर और उनके बेटे जसदीप सिंह को दिखी।

मौके पर नहीं पहुंची पीआवी

जसदीप ने हाथ देकर गाड़ी को रोका और घटना व मां के घायल होने की जानकारी दी। पीआरवी की टीम मौके पर न जाकर वहीं से लौट गई। तस्करों की करतूत घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया, घटना की जानकारी है। किसी ने तहरीर नहीं दी है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96