Home PRIMARY KA MASTER विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़, सपा प्रत्याशी को भी पीटा

विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़, सपा प्रत्याशी को भी पीटा

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं हुईं. दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना क्षेत्र में बीजेपी विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया. इस मामले में पुलिस (UP Police) ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर उन्हे पीटा गया. इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हो गया. इसकी जानकारी लगने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

सरधना विधानसभा सीट के सलावा गांव में दोपहर से गहमागहमी का माहौल था. पुलिस के मुताबिक सलावा गांव निवासी सुंदर ने बताया कि वह सुबह वोट डालने जा रहा था. बूथ के बाहर खड़े BJP प्रत्याशी संगीत सोम के समर्थकों ने उसे रोक लिया. पर्ची और आधारकार्ड छीन लिया. विरोध करने पर उसके भाई नंदू की पिटाई कर दी और बिना वोट डाले उन्हें भगा दिया.

दलित समाज के लड़के का फोड़ा सर
दूसरी घटना दोपहर ढाई बजे हुई. दलित समाज से नंदू और प्रदीप वोट डालने जा रहे थे. दबंगों ने उन्हें भी वोट नहीं डालने दी. विरोध करने पर डंडा मारकर नंदू का सिर फोड़ दिया. घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया. परिजनों ने थाने में तहरीर दी. घटना की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. सलावा के ग्रामीणों ने बताया कि पीठासीन अधिकारी महिलाओं के चेहरे देखकर वोट डलवा रहे थे. इसका विरोध करने पर ग्रामीणों और पीठासीन अधिकारी के बीच नोकझोंक, धक्कामुक्की हो गई. पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना पर संगीत सोम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सलावा गांव में मतदान केंद्र पर पहुंच गए.

पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज किया मुकदमा
दलितों को वोट देने से रोकने, पीटने और पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मारने की जानकारी पर डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे. पीठासीन अधिकारी से दोनों अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. पीठासीन अधिकारी ने संगीत सोम के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया. देर रात पुलिस ने अपने ओर से संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी को विधायक द्वारा थप्पड़ मारने की जानकारी मिली है. जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी तरफ से विधायक संगीत सोम के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

सपा प्रत्याशी को बीजेपी के समर्थकों ने पीटा
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और पार्टी नेता विपिन मनोठिया के साथ शास्त्रीनगर के ब्लॉक में मारपीट हुई. आरोप है कि बीजेपी प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थकों ने हमला बोलते हुए उन्हें दौड़ाकर पीटा है. इसकी जानकारी लगने पर सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बीजेपी प्रत्याशी के चार समर्थकों को नामजद और 150 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.

पुलिस का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा नेता विपिन मनोठिया पर हमला किया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए. चार लोगों की पहचान हो गई है. इनके खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दे दी है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी सपा का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96