Home PRIMARY KA MASTER सत्यापन में शिक्षिका का कागजात मिला फर्जी, दर्ज होगा एफआइआर

सत्यापन में शिक्षिका का कागजात मिला फर्जी, दर्ज होगा एफआइआर

by Manju Maurya
  • संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआइओएस को कार्रवाई का दिया निर्देश
  • बाबा राम अभिलाख राजकीय बालिका इंटर कालेज में तैनात है शिक्षिका

संबंधित के साथ मची हुई है महकमे में हलचल

मीरजापुर : नियुक्ति के बाद कागजात के सत्यापन में शिक्षिका का बीएड प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। शिक्षिका के विरुद्ध एफआइआर दर्ज होगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक विध्याचल मंडल कामता राम पाल ने डीआइओएस सत्येंद्र कुमार सिंह को संबंधित शिक्षिका पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शिक्षिका बाबा राम अभिलाख राजकीय बालिका इंटर कालेज डोमनपुर में तैनात है। जेडी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

आयोग उत्तर प्रदेश से चयन के बाद वर्ष 2020 में उसका चयन हुआ। विकास खंड सीखड़ के डोमनपुर स्थित बाबा राम अभिलाख राजकीय बालिका इंटर कालेज डोमनपुर में शिक्षिका निशा सिंह पुत्री श्रीपाल सिंह की तैनाती सहायक अध्यापक संगीत के पद पर हुई थी। शिक्षिका का बीएड अभिलेख के सत्यापन में फर्जी मिला है। बीएड प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई के लिए पत्र डीआईओएस, जनपदीय समिति व नियुक्ति प्राधिकारी को भेजा गया है। इससे संबंधित के साथ महकमे में हलचल मची हुई है। —

एलटी भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोपित शिक्षक पकड़ से दूर

जिले में वर्ष 2016 में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। क्राइम ब्रांच प्रकरण की जांच कर रही है। कार्रवाई नहीं होने से फर्जीवाड़े में शामिल लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। विध्याचल मंडल में वर्ष 2016 में संयुक्त शिक्षा निदेशक विध्याचल मंडल की ओर से 531 शिक्षकों की भर्ती का आवेदन मांगा गया था। आवेदकों की काउंसिलिग के बाद अस्थायी तौर पर एक वर्ष के लिए उनकी नियुक्ति कर दी गई। नियुक्ति के बाद जब शिक्षकों के अभिलेखों की जांच होने लगी तो प्रकरण सामने आया। इसके बाद तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन ने 308 आरोपितों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें 123 महिला शिक्षक और 185 पुरुष शिक्षक शामिल थे। काफी समय बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और दो महिला शिक्षकों को गिरफ्तार किया था, शेष अभी भी पकड़ से बाहर हैं। आरोप है कि इन शिक्षकों ने विध्याचल मंडल में वर्ष 2016 में राजकीय इंटरमीडिएट कालेजों में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक-अध्यापिका भर्ती के दौरान फर्जी कागजात लगाकर आवेदन किए थे। इसमें से कई गैर जिलों के भी आवेदक शामिल थे। हालांकि इसमें कई आवेदकों ने अपना कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96