Home UP News योगी की उपयोगी टीम: 53 सदस्यीय कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग से 20, दलित वर्ग से 08 और 07 ब्राह्मण बनाए गए मंत्री

योगी की उपयोगी टीम: 53 सदस्यीय कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग से 20, दलित वर्ग से 08 और 07 ब्राह्मण बनाए गए मंत्री

by Manju Maurya

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लिए योगी ही उपयोगी हैं, इस विश्वास के साथ भाजपा नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को दोबारा प्रदेश की सत्ता सौंपी तो इस बार कई नए खिलाड़ियों की टीम भी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगी ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कई मिथक तोड़कर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने इस बार सभी को अचंभित करते हुए दिग्गज का तमगा लिए पिछली सरकार के कई बड़े मंत्रियों को किनारे कर दिया। कुल 22 पुराने मंत्रियों को बदलकर 32 नए चेहरों के साथ नई सरकार बनाई है।

चुनाव परिणामों से इतर पार्टी के ‘रिपोर्ट कार्ड’ में अच्छी रैंकिंग लाने वाले केशव प्रसाद मौर्य फिर उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं तो डा. दिनेश शर्मा के स्थान पर ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इस 53 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पिछड़ों पर विशेष प्रेम लुटाते हुए जिस तरह सभी जाति-वर्गों को साधने का प्रयास दिखा है, वह स्पष्ट रूप से लोकसभा चुनाव 2024 की मजबूत तैयारी भी है।

राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को योगी सरकार 2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रदेश की राजनीति में 37 वर्ष बाद भाजपा ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाया तो पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा शपथ लेने का इतिहास योगी ने रच दिया। पीएम मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी और उनके नए मंत्रिमंडल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इसमें शामिल किए गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले तमाम अटकलें चल रही थीं, कई नाम मंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार बनाए जा रहे थे, लेकिन ज्यों ही समारोह का मंच सजा और उस पर शपथ लेने वाले कुर्सियों पर बैठना शुरू हुए तो लगभग सभी हतप्रभ रह गए। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना मजबूती से जताई जा रही थी, लेकिन उनके साथी उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को हटाकर यह कुर्सी पिछली सरकार में विधि मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को सौंपकर भाजपा ने चौंका दिया। हालांकि, पिछड़ा और ब्राह्मण वर्ग का संतुलन यथावत रहा।

आइएएस और आइपीएस की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर आए क्रमश: अरविंद कुमार शर्मा व असीम अरुण और उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को मंत्री बनाया जाना संभावित भी था, लेकिन आठवीं बार विधायक बने निवर्तमान मंत्री सतीश महाना, आशुतोष टंडन, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा की मंत्रिमंडल में वापसी न होना अप्रत्याशित रही।

इससे संदेश भी दिया गया है कि जिस तरह मोदी मंत्रिमंडल से कुछ माह पहले कई दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी की गई थी, वही फार्मूला अब भाजपा की किसी भी सरकार में लागू होगा। नाम की महिमा का मोह छोड़कर पार्टी की नजर अब ‘परफार्मेंस’ पर है।

भाजपा के रणनीतिकारों ने एक-एक नाम समीकरण साधते हुए तय किया है और जातीय व क्षेत्रीय संतुलन बनाया गया। प्रदेश की आबादी में सर्वाधिक भागीदारी वाले पिछड़ा वर्ग से 20 मंत्री हैं तो प्राथमिकता में दूसरे स्थान पर वह दलित रहे हैं, जिन्होंने बसपा का नीला खेमा छोड़कर प्रदेश में भगवा परचम फहराने में बड़ी भूमिका निभाई। इनाम के तौर पर आठ मंत्री दलित वर्ग से बनाए गए हैं। सात ब्राह्मण, छह क्षत्रिय, चार वैश्य और दो भूमिहार हैं। एक-एक मंत्री के रूप में कायस्थ, सिख और मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व है। मंत्रिपरिषद में पांच महिलाएं भी हैं।

पिछली योगी सरकार के 22 मंत्रियों को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का है। माध्यमिक व उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग देखने वाले डा. शर्मा इस बार टीम योगी से गायब हैं। आठ बार के विधायक व पिछली सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री रहे सतीश महाना सरकार में जगह नहीं बना पाए।

योगी सरकार 1.0 के दोनों प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह व श्रीकांत शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल न किया जाना चौंकाता है। सिद्धार्थनाथ के पास खादी एवं ग्रामोद्योग व श्रीकांत के पास ऊर्जा जैसा महत्वपूर्ण विभाग था। नगर विकास मंत्री रहे आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी, जलशक्ति मंत्री रहे डा. महेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रहे जय प्रताप सिंह, निवर्तमान आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, समाज कल्याण मंत्री रहे रमापति शास्त्री भी इस बार मंत्रिपरिषद में नहीं हैं। रमापति शास्त्री पिछले दिनों प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री रहे डा. नीलकंठ तिवारी का पत्ता काट दिया गया है। वह वाराणसी सीट से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। अशोक कटारिया मंत्री नहीं बन सके। अल्पसंख्यक राज्य मंत्री रहे मोहसिन रजा का स्थान पसमांदा समाज से आने वाले दानिश आजाद अंसारी को दे दिया गया है।

इसी तरह योगी सरकार 1.0 के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, अनिल शर्मा, सुरेश पासी, रमाशंकर सिंह पटेल, नीलिमा कटियार, महेश चंद्र गुप्ता और जीएस धर्मेश को भी मंत्रिपरिषद से किनारे कर दिया गया है।

संगठन को काम का इनाम : भाजपा संगठन को भी विधानसभा चुनाव में मेहनत से किए गए काम का इनाम दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया तो चुनाव प्रबंधन संभालने वाले प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, बलिया से जीते प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप को अपने वर्ग में काम करने का उपहार मिला है। तीनों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री बनाया गया है।

सहयोगी दल और दूसरे दल से आने वालों का भी मान : इस टीम को तैयार करने में भाजपा ने सहयोगी दलों का भी मान रखा है। अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, दूसरे दल से आए राकेश सचान, दिनेश प्रताप सिंह को मंत्री पद दिया है। जितिन प्रसाद का कैबिनेट मंत्री का पद बरकरार है तो पिछली सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए गए नितिन अग्रवाल अब राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे।

मंच पर मौजूद रहे दिग्गज : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, साध्वी निरंजन ज्योति, जनरल वीके सिंह, डा. संजीव कुमार बालियान, अश्विनी कुमार चौबे, रामदास आठवले, कौशल किशोर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक।

ये हैं मंत्रिपरिषद के सदस्य

मुख्यमंत्री : योगी आदित्यनाथ

उप मुख्यमंत्री : केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री

  1. सुरेश कुमार खन्ना
  2. सूर्य प्रताप शाही
  3. स्वतंत्र देव सिंह
  4. बेबी रानी मौर्य
  5. लक्ष्मी नारायण चौधरी
  6. जयवीर सिंह
  7. धर्मपाल सिंह
  8. नन्द गोपाल गुप्ता नंदी
  9. भूपेंद्र सिंह चौधरी
  10. अनिल राजभर
  11. जितिन प्रसाद
  12. राकेश सचान
  13. अरविंद कुमार शर्मा
  14. योगेन्द्र उपाध्याय
  15. आशीष पटेल

16. डा.संजय निषाद

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1. नितिन अग्रवाल
  2. कपिल देव अग्रवाल
  3. रविंद्र जायसवाल
  4. संदीप सिंह
  5. गुलाब देवी
  6. गिरीश चंद्र यादव
  7. धर्मवीर प्रजापति
  8. असीम अरुण
  9. जेपीएस राठौर
  10. दयाशंकर सिंह
  11. दिनेश प्रताप सिंह
  12. नरेन्द्र कश्यप
  13. अरुण कुमार सक्सेना

14. दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्य मंत्री

  1. मयंकेश्वर सिंह
  2. दिनेश खटीक
  3. संजीव कुमार गोंड
  4. बलदेव सिंह ओलख
  5. अजीत पाल सिंह
  6. जसवंत सैनी
  7. रामकेश निषाद
  8. मनोहर लाल मन्नू कोरी
  9. संजय सिंह गंगवार
  10. ब्रजेश सिंह
  11. केपी मलिक
  12. सुरेश राही
  13. अनूप प्रधान
  14. प्रतिभा शुक्ला
  15. राकेश राठौर
  16. डा.सोमेन्द्र तोमर
  17. रजनी तिवारी
  18. सतीश चंद्र शर्मा
  19. दानिश आजाद अंसारी
  20. विजयलक्ष्मी गौतम

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96