Home PRIMARY KA MASTER NEWS उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बच नहीं पाएंगे प्रधानाचार्य व शिक्षक

उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बच नहीं पाएंगे प्रधानाचार्य व शिक्षक

by Manju Maurya

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका का क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने का आदेश हुआ है। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को भी शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। जिले में इस बार 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 13024 और इंटर में पंजीकृत 11845 परीक्षार्थी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। इधर, शासन की ओर से शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने विशेष निर्देश जारी किया है। इसके अंतर्गत परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने और कक्ष निरीक्षक भी यह सुनिश्चित करने को कहा है। कक्ष निरीक्षकों का यह व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के संबंध में आए इस आदेश से केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है। प्रत्येक परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका का क्रमांक उपस्थिति पत्रक पर निर्धारित कॉलम में भी अंकित करना अनिवार्य होगा।


बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बच नहीं पाएंगे प्रधानाचार्य व शिक्षक
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से अब प्रधानाचार्य व शिक्षक बच नहीं पाएंगे। अभी तक यह लोग चिकित्सीय अवकाश के नाम पर परीक्षा ड्यूटी से बच निकलते थे, लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने चिकित्सीय अवकाश में कड़ा नियम लागू कर दिया है। अब चिकित्सीय अवकाश प्रमाण पत्र पर सीएमओ की मुहर लगने के बाद ही शिक्षकों को अवकाश मिलेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96