Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी बोर्ड एग्जाम में चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड एग्जाम में चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

by Manju Maurya

राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन 4,18,507 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। गुरुवार को हाईस्कूल में प्रथम पाली में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में सैन्य विज्ञान और द्वितीय पाली में हिंदी, सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश में नौ मुन्नाभाई को अलग-अलग जिलों में पकड़ा गया है। पांच छात्राओं सहित 23 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में रेस्टीकेट किया गया है।

हाईस्कूल में 27, 81,654 और इंटरमीडिएट में 24,11,035 परीक्षार्थियों को मिलाकर बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 परीक्षार्थी पंजीकृत हैैं। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक इसमें वह परीक्षार्थी भी सम्मिलित हैैं, जो हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की परीक्षा पूर्व में उत्तीर्ण कर चुके हैैं, लेकिन किसी एक विषय की परीक्षा के लिए फार्म भरा है। इस तरह गुरुवार की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की दोनों पालियों को मिलाकर 48,39,943 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था, जिसमें 44,21,436 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर तलाशी के दौरान पंजीकृत परीक्षार्थी के स्थान किसी दूसरे द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने की कोशिश की गई।

सचिव ने बताया कि प्रयागराज में चार, गाजीपुर व फतेहपुर में दो-दो और गोंडा में एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। इसके अलावा हाईस्कूल की परीक्षा में 16 बालक और चार बालिका को तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो बालक व एक बालिका को नकल करने के आरोप में कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ा है। लखीमपुर और सीतापुर जिले से परीक्षा के संबंध में बोर्ड को सूचना देर शाम तक नहीं उपलब्ध कराई गई थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96