Home PRIMARY KA MASTER NEWS विद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षिका पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, पढ़े पूरी खबर

विद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षिका पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, पढ़े पूरी खबर

by Manju Maurya

बल्दीराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरियावां से लंबे अरसे से गैरहाजिर
सुल्तानपुर। बल्दीराय विकास क्षेत्र के डेहरियावां उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका नीलम पटेल लंबे अरसे से विद्यालय में उपस्थित नहीं हो रही हैं। मामले में खंड शिक्षाधिकारी की ओर से रिपोर्ट भेजी गई है कि शिक्षिका न तो विद्यालय आ रही हैं और न ही विद्यालय के किसी कार्य में सहयोग दे रही है। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण शिक्षिका का वेतन भी निर्गत नहीं हो रहा है।

खंड शिक्षाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने शिक्षिका को नोटिस जारी करते हुए विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में अपना साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण सात दिन के अंदर देने का निर्देश दिया है शिक्षिका को नोटिस उसके स्थायी पते पर पंजीकृत डाक से भेजा गया है। साथ ही सेवा पुस्तिका में भी इसका अंकन किया गया है।

बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि शिक्षिका को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।

दो शिक्षामित्र भी लगातार अनुपस्थित

ल्दी के प्राथमिक विद्यालय भखरी में कार्यरत शिक्षामित्र कुसुमलता व प्राथमिक विद्यालय मिझूटी में कार्यरत शिक्षामित्र सरिता लंबे समय से बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित है। शिक्षामित्रों के विद्यालयों से लापता रहने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। बल्दीराय खंड शिक्षाधिकारी मनोजीत राव ने दोनों शिक्षामित्रों के विरुद्ध कारवाई की संस्तुति की है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96