Home UP News उत्तर प्रदेश कोविड सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बना

उत्तर प्रदेश कोविड सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बना

by Manju Maurya

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस महामारी से बचने के उपाय को लेकर विश्व भर में चर्चा का विषय बने उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवच दे दिया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षा कवच देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम प्राप्त किया है। ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट का सीएम योगी आदित्यनाथ का फार्मूला बेहद कारगर साबित हुआ। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार मिशन मोड में उतरी और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर करने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी बेहद सक्रिय होकर फील्ड में उतरे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही उनकी चिकित्सा की व्यवस्था करने के अलावा वैक्सीनेशन पर भी पूरा जोर दिया।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने के मामले में उत्तर प्रदेश ने रिकार्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश अब 31 करोड़ से अधिक कोरोना टीका लगवाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट््वीट कर इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा करने के साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाने की अपील भी की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह जीवन रक्षक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कोरोना पर विजय के लिए आप भी टीका जीत का अवश्य लगवाएं।

वैक्सीनेशन के पहले चरण यानी बुजुर्ग तथा बीमार लोगों को टीका का सुरक्षा कवर देने के दौर से ही शीर्ष पर रहे उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वाधिक लोगों का टीकाकरण करने का भी गौरव प्राप्त किया है। हर चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों में जाकर टीकाकरण के अभियान की समीक्षा भी की थी।

उत्तर प्रदेश शनिवार को देश में सर्वाधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवज देने वाला राज्य बन गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने का कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह ‘जीवन-रक्षक’ उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कोरोना पर विजय हेतु आप भी अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96