Home PRIMARY KA MASTER NEWS 24 घंटे के भीतर 15 हजार शिक्षक-कर्मचारियों का अवरुद्ध वेतन बहाल

24 घंटे के भीतर 15 हजार शिक्षक-कर्मचारियों का अवरुद्ध वेतन बहाल

by Manju Maurya

हरदोई: स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन नामांकन में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति न होने पर 15 हजार शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाई गई थी जिसको 24 घंटे के भीतर ईद को देखते हुए बहाल कर दिया गया। बीएसए ने बताया कि बीईओ, एसआरजी, एआरपी व शिक्षकों ने शत प्रतिशत लक्ष्य पाने का आश्वासन दिया है।

स्कूल चलो अभियान जिले में चार अप्रैल से शुरू किया गया। शासन स्तर से जिले में नवीन नामांकन के लिए एक लाख छह हजार 626 का लक्ष्य दिया गया, लेकिन 30 अप्रैल तक 69107 बच्चों का ही नामांकन पूरा हो सका। करीब 64 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जा सकी। शत प्रतिशत नामांकन पूरा न होने के बाद बीएसए वीपी सिंह ने जिले के समस्त शिक्षक व कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी। उन्होंने 19 खंड शिक्षा अधिकारी, 1325 प्रधानाध्यापक, 8765 सहायक अध्यापक, 3693 शिक्षामित्र, 1018 अनुदेशक, कुल मिलाकर 15 हजार 118 शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे जारी किए गए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिन्होंने काम किया था, उन्होंने विरोध किया तो बीएसए ने वेतन बहाली के निर्देश शनिवार की रात 11 बजे जारी कर दिए। बीएसए ने बताया कि समस्त शिक्षकों, खंड शिक्षा अधिकारियों व समस्त कर्मियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही शत प्रतिशत नामांकन को पूरा कर दिया जाएगा। जिसके चलते व ईद को देखते हुए अवरुद्ध वेतन को जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शिक्षकों ने इस फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96