Home PRIMARY KA MASTER NEWS अशासकीय कॉलेजों के भूगोल और मनोविज्ञान विषय के परिणाम घोषित, ये टॉप टेन चयनित

अशासकीय कॉलेजों के भूगोल और मनोविज्ञान विषय के परिणाम घोषित, ये टॉप टेन चयनित

by Manju Maurya

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को दो विषयों में 208 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने शनिवार को दोनों विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का अंतिम घोषित परिणाम घोषित कर दिया। भूगोल में असिस्टेंट प्रोफेसर के 142 और मनोविज्ञान में 66 पदों पर चयन हुआ है। परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के 142 पदों में से 54 पद अनारक्षित, 14 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 44 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 29 पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर चयन के लिए इंटरव्यू नौ से 28 मई तक आयोजित किए गए और इंटरव्यू पूरा होने के बाद देर रात आयोग ने अंतिम चयन परिणाम भी घोषित कर दिया। इंटरव्यू के लिए 558 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 520 अभ्यर्थियों ने भागीदारी की।

18 जून तक उपलब्ध कराने हैं अभिलेख
असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान के 66 पदों में से 30 पद अनारक्षित, तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 21 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 पद अनुसूचित जाति एवं दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 24 से 28 मई तक इन पदों पर भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार में 218 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 209 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के वक्त वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे, उन्हें परिणाम जारी होने के 21 दिनों के भीतर यानी 18 जून तक आयोग के कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराने हैं। निर्धारित तिथि तक वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने पर अभ्यर्थन स्वत: निरस्त हो जाएगा।

टॉप टेन चयनित

मनोविज्ञान – मनु चौहान, बिमलेश कुशवाहा, अंशु, अनुज कुमार मिश्र, धीरज कुमार, जितेंद्र कुमार पटेल, सुधांशु श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दीक्षित, पूजा यादव, यशवंत मौर्या।

भूगोल – पल्लवी, शुभम यादव, मनोज कुमार सिंह, अनुज सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, विवेक कुमार, ऋषि कांत, ज्ञानेश कुमार सिंह, पियूष यादव, सच्चिदानंद मौर्या।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96