Home PRIMARY KA MASTER NEWS राजस्थान: 1 जनवरी, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को गहलोत सरकार ने दी राहत, जीपीएफ कटौती प्रारंभ

राजस्थान: 1 जनवरी, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को गहलोत सरकार ने दी राहत, जीपीएफ कटौती प्रारंभ

by Manju Maurya

*सीएम अशोक गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में 1 जनवरी 2004 और उसके बाद  नियुक्त कर्मचारियों के लिए पूर्व पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की घोषणा की थी*

लाइव हिंदुस्तान,जयपुर:राजस्थान की गहलोत सरकार ने 1 जनवरी, 2004 और उसके पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के लिए जीपीएफ कटौती प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए है। सीएम गहलोत ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के अनुसार, 1 अप्रैल 2022 से जीपीएफ के अभिदान की मासिक कटौती प्रारंभ की जाएगी तथा माह अप्रैल 2022 की कटौती भी माह 2022 के वेतन बिलों से ही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में 1 जनवरी 2004 और उसके बाद  नियुक्त कर्मचारियों के लिए पूर्व पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब 1 जनवरी 2004  और उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए राजस्थान गवर्नमेंट सर्वेट्स जनरल प्रोविडेंट फंड रूल्स, 2021 के प्रावधान को लागू करने के प्रस्ताव को सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है।

*गहलोत ने बजट भाषण में की थी घोषणा*

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 23 फरवरी को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था। गहलोत ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि आज जरूरत है कि हर इंसान को सोशल सिक्योरिटी मिले। मजदूर ही मजदूरी कर सकता है। ऐसे में उसे सम्मान मिलना जरूरी है। बुढ़ापे के अंदर उसको पूरी पेंशन मिलनी चाहिए। 90 लाख लोगों के लिए हम करोड़ों खर्च करते हैं। हमने बिना मांगे पुरानी पेंशन बहाल की है। हमारी सरकार गरीब को गणेश मानकर फैसला कर रही है।

*कर्मचारी संगठनों ने जताई खुशी*

सीएम अशोक गहलोत के पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया था। अब जीपीएफ कटौती प्रारंभ होने पर कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताई है। सचिलवाय अधिकारी संघ एवं कर्मचारी संघ ने गहलोत सरकार के निर्णय के स्वागत किया है। सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामप्रसाद का कहना है कि जीपीएफ कटौती होने से कर्मचारियों को राहत मिली है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96