Home PRIMARY KA MASTER NEWS दस वर्ष हुए पहले हुए आवेदनों की शुल्क वापसी अटकी, बेसिक शिक्षा विभाग ने डायट व बीएसए से मांगा ब्योरा

दस वर्ष हुए पहले हुए आवेदनों की शुल्क वापसी अटकी, बेसिक शिक्षा विभाग ने डायट व बीएसए से मांगा ब्योरा

by Manju Maurya

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के 72825 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2012 में बीएड योग्यताधारी व टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से लिए गए आवेदन शुल्क की वापसी अब तक नहीं हो सकी है। इसके लिए अब ब्योरा मांगा जा रहा है।

इन पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले 2011 में आवेदन कराए गए थे, लेकिन बाद में अनियमितता के आरोप में सरकार ने प्रक्रिया निरस्त कर दी थी। इसके बाद 2012 में नए सिरे से आवेदन कराए गए। इस पर पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने अदालत की शरण ली और वहां से पहले के आवेदन प्रक्रिया को सही ठहरा दिया गया। इसके बाद वर्ष 2018 में दोबारा की प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला किया गया।

इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के स्तर पर आवेदकों से शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते, मोबाइल नंबर आदि का ब्योरा लिया गया था। इसके बावजूद अब तक आवेदकों का आवेदन शुल्क वापस नहीं हो सका है। इसके तहत सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500-500 रुपये व एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 200-200 रुपये वापस होने होने हैं। इस संबंध बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी डायट प्राचार्यों व बीएसए को पत्र भेजा है कि जरूरी राशि के लिए 31 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप पर मांगपत्र भेजें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96