Home PRIMARY KA MASTER NEWS 22 शिक्षकों को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा दर्ज

22 शिक्षकों को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा दर्ज

by Manju Maurya

महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की 22 शिक्षिकाओं को कॉल कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले साइबर शातिर के खिलाफ शनिवार रात शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर शातिर के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। शातिरों ने अपने मोबाइल नंबर की डीपी पर डीआईजी अमित पाठक की फोटो लगाई थी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले स्कूल की एक शिक्षिका को अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन करने वाले ने उन्हें धमकाया कि उनकी आपत्तिजनक फोटो उनके पास है। बदले में रुपये मांगने लगे और धमकाया कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो फोटो और वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देंगे। शिक्षिका डर गई। इस बीच कॉलेज में पता चला कि उनकी जैसी 22 अन्य शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को कॉल कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। सभी शिक्षिकाएं दहशत में आ गई थी। उन नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया। शनिवार को महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के प्रशासनिक अफसर ने शिवकुटी थाने में साइबर अपराध और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। साइबर सेल की मदद से शिवकुटी पुलिस इसकी जांच शुरू कर दी है।

भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने कराया था मुकदमा

प्रयागराज। जिस तरह से शिक्षिकाओं को कॉल कर ब्लैकमेल किया जा रहा है, उसी तरह से कुछ दिन पहले भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं को कॉल कर ब्लैकमेल किया जा रहा था। उस वक्त अल्लापुर की एक महिला ने मोबाइल नंबर के आधार पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रुप में कॉल कर इन महिलाओं को परेशान करने वाला साइबर शातिर अपराधी तक पकड़ा नहीं गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96