Home PRIMARY KA MASTER NEWS मौसम अपडेट : लखनऊ में हुई तो बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम अपडेट : लखनऊ में हुई तो बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

by Manju Maurya

लखनऊ में सोमवार की शाम जोरदार बारिश हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर परिवार के साथ घूमने निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दो पहिया पर घूमने निकले लोगों को बारिश से बचने को शेड ढूंढते देखा गया। कुछ लोग तिरंगा हाथ मे लेकर बारिश में भीगते मौसम का लुत्फ उठाते भी नजर आए।

वहीं मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 2-3 दिनों के दौरान 15 से 17 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय मानसून के बारिश में बदलने की संभावना जताई है। इसके अनुसार यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं एक बार फिर मध्य यूपी पर मेहरबान हैं। रुक रुक कर बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटे जारी रह सकता है।

लखनऊ में सोमवार की सुबह से ही तेज हवाओं के झोकों से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 25 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। अपने दैनिक बुलेटिन में मौसम विभाग ने 15 से 17 तारीख तक यूपी में गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने 15 तारीख को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 15 से 17 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इसी के कारण भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

एक कम दबाव का क्षेत्र जो 13 अगस्त को बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर बना था, 15 अगस्त से डिप्रेशन में तेज होने और भारतीय उपमहाद्वीप में पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इससे मध्य भारत में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96