Home PRIMARY KA MASTER NEWS मामूली गलती पर शिक्षक ने बच्चे को जूते से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

मामूली गलती पर शिक्षक ने बच्चे को जूते से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

by Manju Maurya

अमेठी :
पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक ने मामूली गलती पर नौनिहाल की जूते से पिटाई कर दी। आहत परिजनों ने मामले की शिकायत बीईओ से की। परिजनों के आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है। बीएसए ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच का आदेश दिया है।

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के चकबेहर निवासी धर्मराज का पुत्र अमन गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। बुधवार को स्कूल में अवकाश होने के बाद बाहर निकलते समय बच्चों के बीच हुई धक्का-मुक्की में कई बच्चे फर्श पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुई धक्का-मुक्की से शिक्षक अमित यादव नाराज हो उठे। नाराज शिक्षक ने धक्का-मुक्की के मामले में अमन को दोषी मानते हुए उसकी जूते से पिटाई कर दी।

स्कूल से घर पहुंचने के बाद अमन ने पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी। जानकारी के बाद पिता ने इसकी शिकायत बीईओ मुसाफिरखाना राम ललित से की। शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो धर्मराज ने अपना व अमन के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो में अमन स्कूल में ही शिक्षक पर जूते से पिटाई करने की बात कह रहा है तो पिता विभाग पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

अमन व उसके पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए संगीता सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। बीएसए ने कहा कि आरोप सही मिलने पर शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96