Home PRIMARY KA MASTER NEWS फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप में प्रधानाध्यापक बर्खास्त

फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप में प्रधानाध्यापक बर्खास्त

by Manju Maurya

सुल्तानपुर फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप में बीएसए ने लंभुआ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बर्खास्त कर दिया है। आरोपी ने इंटरमीडिएट का फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी।

बर्खास्त किया गया बृजेश कुमार शुक्ला लंभुआ क्षेत्र के मुरारचक प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक था। बृजेश शुक्ला के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी मार्कशीट फर्जी है। यह शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भौदर्ज कराई गई थी शिकायत के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से पत्र भेजकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में बृजेश कुमार शुक्ला का इंटरमीडिएट का अंकपत्र फर्जी पाया गया।

जिस अनुक्रमांक पर बृवेश कुमार शुकना का अंकपत्र लगाया गया था, उस विवरण के स्थान पर राजेश कुमार शुक्ला का नाम माध्यमिक शिक्षा परिषद के रिकॉर्ड में अंकित है। इस मामले में बृजेश कुमार शुक्ला को नोटिस देते हुए साक्ष्य सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था। छह बार नोटिस देने के बाद भी उसका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बृजेश कुमार शुक्ला को उसकी नियुक्ति तिथि से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही नियुक्ति तिथि से वेतन आदि के रूप में प्राप्त धनराशि की वसूली का निर्देश दिया है। इसके अलावा लंभुआ के खंड शिक्षा अधिकारी को बृजेश कुमार शुक्ला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96