Home PRIMARY KA MASTER NEWS पारस्परिक स्थानांतरण से बुनियादी शिक्षा होगी मजबूत

पारस्परिक स्थानांतरण से बुनियादी शिक्षा होगी मजबूत

by Manju Maurya

बलरामपुर,

परिषदीय शिक्षक समस्याओं को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई ने बैठक आयोजित की। बैठक शिविर कार्यालय रानी धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा तत्काल दी जाए, ताकि शिक्षक समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि विभाग में तमाम शिक्षक ऐसे हैं जो एक दूसरे के ग्रह अथवा सुविधाजनक जिले ब्लॉक व विद्यालय में नौकरी कर रहे हैं जो एक दूसरे के विद्यालय में पारस्परिक स्थानांतरण चाहते हैं। लेकिन विभागीय रोक के चलते उन्हें स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला उपाध्यक्ष फैजान अंसारी ने कहा कि छोटी-छोटी शिक्षकों की समस्याएं बुनियादी शिक्षा को प्रभावित कर रहे हैं। शिक्षक तो परेशान हैं ही इन समस्याओं से बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। ऐसे में पारस्परिक स्थानांतरण से अध्यापकों एवं बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। जिला महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण होने से किसी भी जिले एवं विद्यालय में शिक्षक छात्र अनुपात प्रभावित नहीं होता है। शिक्षण व्यवस्था में भी इसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होता है। बल्कि बुनियादी शिक्षा और मजबूत होती है। यदि अध्यापकों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ दिया जाता है तो वह सुविधानुसार समय उपलब्धता के आधार पर छात्रों को अच्छी गुणवत्ता परक शिक्षा देने में सफल हो सकते हैं। जिला संगठन मंत्री अभिषेक ओझा ने कहा कि जिले से 250 से अधिक अध्यापकों का स्थानांतरण अन्य जनपद होने से उनके स्थान पर शिक्षकों के न आने से शिक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में पारस्परिक स्थानांतरण से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। लगभग 200 से अधिक शिक्षकों का गैर जनपद तबादले से कई विद्यालय शिक्षक विहीन अथवा एकल शिक्षक पर निर्भर हो गए हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96