Home UP News मौसम अपडेट: यूपी में अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम अपडेट: यूपी में अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

by Manju Maurya

विजयदशमी यानी दशहरा के पर्व के मौके पर बुधवार को सुबह से हुई मूसलधार बारिश से रावण और मेघनाद दिन भर भीगते रहे। कुछ जगहों पर तो उनके पुतले गिर तक गए। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जमकर बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है।

सबसे अधिक बारिश गोरखपुर में
बुधवार को सबसे अधिक बारिश गोरखपुर में 86.6 मिलीमीटर और बहराइच में 78.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ में 61.4 मिलीमीटर, कानपुर नगर में 53.2 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 47.0 मिलीमीटर, कानपुर देहात में 18.2 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 11.6 मिलीमीटर, प्रयागराज में 12.8 मिलीमीटर, वाराणसी में 7.6 मिलीमीटर, उरई में 9.0 मिलीमीटर, हमीरपुर में 6.0 मिलीमीटर और गाजीपुर में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हरदोई, इटावा, बलिया, बस्ती, मेरठ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज हुई।

लखनऊ के तापमान में महज दो डिग्री का फर्क रहा
बुधवार को लखनऊ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री का फर्क रहा। दिन के समय का तापमान आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। वहीं रात के समय में ढाई डिग्री तापमान कम रहा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेशभर में हुई झमाझम बारिश के चलते दिन के समय तापमान में गिरावट रही। सबसे अधिक तापमान आगरा में 33.4 डिग्री, अलीगढ़ में 33.2 डिग्री और कानपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान बस्ती और चुर्क में 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

नौ अक्टूबर तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नौ अक्टूबर तक प्रदेश भर में मध्यम से भारी बरसात के आसार हैं। अलग-अलग जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बरसात के लिए यलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। येलो अलर्ट के तहत बारिश के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वही आरेंज अलर्ट के अनुसार भारी बारिश से नुकसान होने की आशंका है। गुरुवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और रामपुर में अत्यधिक भारी बारिश के प्रति सावधानी बरतने के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96