Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी शिक्षक साथी भर्ती 2022 : कड़े हैं चयन के नियम, 3 चरणों में देनी होगी परीक्षा, जानें क्या होगा मानदेय?

यूपी शिक्षक साथी भर्ती 2022 : कड़े हैं चयन के नियम, 3 चरणों में देनी होगी परीक्षा, जानें क्या होगा मानदेय?

by Manju Maurya

🛑 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा विद्यालयों में इच्छुक सेवानिवृत्त शिक्षकों के माध्यम से मेण्टरिंग किये के जाने के सम्बन्ध में शासनादेश जारी

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए लागू की गई शिक्षक साथी योजना में चयन के कड़े मानक रखे गए हैं। इस योजना के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों के 70 साल तक चयन की मंजूरी दी गई है। हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी में शिक्षक साथी बनने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों को तीन चरणों की परीक्षा पास करनी होगी। इन्हें प्रतिमाह 2500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

शासन ने शिक्षक साथी का चयन उन्हीं मानदंडों के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं, जिनके आधार पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन किया गया था। इसके अनुसार पहले 60 नंबर की विषयवार लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक पाने वाले आवेदकों को माइक्रो टीचिंग (शिक्षण प्रदर्शन) से गुजरना होगा, जिसके तहत 10 से 15 मिनट तक श्रोताओं को बांधे रखना, संतुलित दृष्टिकोण, सहज एवं तार्किक प्रवाह, एक अच्छे सम्प्रेक्षक के इनके गुणों को परखा जाएगा।

माइक्रो टीचिंग में 60 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का 10 नंबर का साक्षात्कार भी होगा। साक्षात्कार में 60 फीसदी या अधिक नंबर पाने पर अंतिम रूप से चयन के लिए विचार किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार में मिले अंकों को जोड़ते हुए मेरिट बनाई जाएगी।

● राष्ट्रपति या राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को देंगे वरीयता
● स्व-इच्छा एवं स्व-प्रेरणा से सेवाभाव भी चयन की अर्हता
● एक साल का कार्यकाल, प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकरण
● शिक्षक साथी हर महीने कम से कम 30 स्कूलों का प्रेरणा एप के माध्यम से पर्यवेक्षण करेंगे।

परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य की निगरानी करेंगे रिटायर्ड शिक्षक, राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को चयन में वरीयता

एक वर्ष का होगा कार्यकाल, परफॉर्मेंस के आधार पर होगा नवीनीकरण

जिला स्तर पर गठित समिति ‘शिक्षक साथी’ के तौर पर करेगी चयन

बेसिक स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था को सहारा देंगे ‘रिटायर शिक्षक साथी’, इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

प्रदेश में ‘नई पौध’ को अपने अनुभव से सींचेंगे ‘शिक्षक साथी’ शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार की पहल

परिषदीय स्कूलों में रिटायर शिक्षक लाएंगे बदलाव, 2500 रुपए मासिक मानदेय पर देंगे सुधार के टिप्स

विद्यालयों में तैनात किए जाएंगे शिक्षक साथी, पठन-पाठन में लिया जाएगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सहयोग, प्रमुख सचिव ने डीएम को भेजा पत्र

परिषदीय स्कूलों में रिटायर शिक्षक बांटेंगे अपने अनुभव, पठन-पाठन में सहयोग करके बच्चों को सफलता का देंगे मंत्र

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96