Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में निवेश लाने को योगी समेत 16 मंत्री करेंगे 20 देशों का दौरा

यूपी में निवेश लाने को योगी समेत 16 मंत्री करेंगे 20 देशों का दौरा

by Manju Maurya

मंत्रियों के दौरे 18 नवंबर से बीस दिसंबर तक

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना एक से 5 दिसंबर तक दुबई,
आबुधाबी में रहेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी म्यूनिख, ब्रसेल्स, स्टाकहोम, पोर्टलुइस व जोहान्सबर्ग की यात्रा करेंगे। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी रहेंगे। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जापान व दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सिडनी, सिंगापुर व बैंकाक की यात्रा करेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य इजराइल जाएंगे।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी टीम इस महीने पूंजी निवेश लाने को 20 अलग-अलग देशों की यात्रा पर निकल रही है। मुख्यमंत्री उद्योग व कारोबार के बड़े गंतव्य लंदन, न्यूयार्क, डैलेस, शिकागो व सैनफ्रांसिस्को का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मकसद विभिन्न देशों में जाकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों व कंपनियों को आमंत्रित करना है। यह समिट लखनऊ में अगले साल 10 से 12 फरवरी तक होनी है। इसके जरिए योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री के अलावा जाने वाले मंत्री भी अलग अलग दिन विदेशों का दौरा कर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे और यूपी में निवेश की आपार संभावनाओं के बारे में बताएंगे।

मुख्यमंत्री गुजरात प्रचार अभियान के बाद निकलेंगे मुख्यमंत्री के गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दौरे शुरू होने हैं। उसी हिसाब उनके जाने के कार्यक्रम तय होगा। माना जा रहा है कि वह 28 नवंबर तक यात्रा पर निकलेंगे। अमेरिका व ब्रिटेन की यह उनकी पहली यात्रा होगी। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा आईएएस,अधिकारी व अन्य भी इस दौरे में शामिल किए जा रहे हैं।

केशव पेरिस तो ब्रजेश पाठक ब्राजील जाएंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य नीदरलैंड के आइंड हावन व फ्रांस की राजधानी पेरिस का दौरा करेंगे। उनके साथ आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मैक्सिको सिटी, रिया द जनेरियो व म्नयूस आयर्स (अर्जेंटीना) जाकर निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पशुधन मंत्री धर्मपाल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक टोरेंटो, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, व लॉस एंजिल्स की यात्रा करेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96