Home PRIMARY KA MASTER NEWS Tax saving FD पर यह सरकारी बैंक दे रहे सबसे अधिक ब्याज , देखें पूरी लिस्ट

Tax saving FD पर यह सरकारी बैंक दे रहे सबसे अधिक ब्याज , देखें पूरी लिस्ट

by Manju Maurya

नई दिल्ली,। टैक्स सेविंग एफडी उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है, जो बैंक एफडी में निवेश कर अपने टैक्स के बोझ को कम करना चाहते हैं। इसमें पांच साल का लाक-इन पीरियड होता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी निवेशक एक बार एफडी में निवेश करने के पांच साल के बाद ही अपना पैसा निकाल सकता है।

टैक्स सेविंग एफडी में निवेश करने पर आपको एक वित्त वर्ष में इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। इसमें आप मासिक, तिमाही या फिर सालाना आधार पर बैंक में अपने जमा पर ब्याज ले सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में ‘टैक्स सेविंग एफडी’ पर सबसे अधिक ब्याज देने वाले पांच सरकारी के बारे में बताएंगे।

यूनियन बैंक आफ इंडिया
यूनियन बैंक की ओर से हाल में एफडी की ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। 25 नवंबर को लागू हुई ब्याज दरों के मुताबिक, पांच वर्ष की टैक्स सेविंग एफडी पर बैंक की ओर से 6.70 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज बैंक द्वारा दिया जा रहा है।

केनरा बैंक
केनरा बैंक का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। केनरा बैंक की ओर से पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ अगर एफडी कराने वाला व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक है, तो उसे बैंक द्वारा 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। बैंक द्वारा पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.40 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इस एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

इंडियन बैंक
इंडियन बैंक इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। बैंक की ओर से हाल ही में एफडी की ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। मौजूदा ब्याज दर के मुताबिक, पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.40 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

बैंक आफ इंडिया
बैंक आफ इंडिया का नंबर इस लिस्ट में पांचवें पर है। बैंक नें इस महीने ही नई ब्याज दरों को लागू किया है। बैंक की ओर से पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96