Home PRIMARY KA MASTER NEWS पहली बार ओएमआर शीट पर बच्चे देंगे परीक्षा

पहली बार ओएमआर शीट पर बच्चे देंगे परीक्षा

by Manju Maurya

आजमगढ़,

परिषदीय विद्यालयों में पहली बार बच्चे ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से पांच दिसंबर से विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए दो दिसंबर से ब्लाक संसाधन केंद्रों पर ओएमआर शीट पहुंचा दी जाएगी। परीक्षा की शुचिता के लिए दूसरे विद्यालयों के पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।

जिले में 2702 परिषदीय विद्यालयों में करीब सवा लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों की तिमाही परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग ने बदलाव किया है। कक्षा एक से कक्षा तीन तक के बच्चों की परीक्षा निपुण लक्ष्य के तहत ली जाएगी।

कक्षा चार से आठ तक के बच्चों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का परिणाम तुरंत बच्चों को मिल जाएगा। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की ओएमआर शीट उनके बताए उत्तर के अनुसार शिक्षक स्वयं भरेंगे। जबकि कक्षा चार से आठ तक बच्चे स्वयं ओएमआर शीट भरेंगे। ओएमआर शीट पर यूनिक आईडी लिखी जाएगी। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि निपुण भारत के तहत तिमाही परीक्षा में बदलाव किया गया है। पांच दिसंबर को ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए दो दिसंबर को ओएमआर शीट का वितरण किया जाएगा। ओएमआर शीट ब्लाक संसाधन केंद्रों से बीईओ स्कूलों पर पहुंचाएंगे।

कमजोर बच्चे उपचारात्मक शिक्षण से बनाएं जाएंगे निपुण

राष्ट्रीय मूल्यांकन परीक्षा में उत्कृष्ट बच्चों की पहचान की जाएगी। इसके लिए ए,बी, सी, डी ग्रेड बनाया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कमजोर बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम निपुण बनाया जाएगा। शिक्षक इन बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए काम करेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96