Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP MLC Chunav: पांच एमएलसी सीटों पर 30 जनवरी को वोटिंग, दो फरवरी को आएंगे नतीजे, 39 जिलों में आचार संहिता लागू

UP MLC Chunav: पांच एमएलसी सीटों पर 30 जनवरी को वोटिंग, दो फरवरी को आएंगे नतीजे, 39 जिलों में आचार संहिता लागू

by Manju Maurya

विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर चुनाव के लिए मतदान 30 जनवरी को होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया। नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे और मतगणना दो फरवरी को होगी। परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही इसके दायरे में आने वाले 39 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक और कानपुर खंड शिक्षक में चुनाव के लिए पांच जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। पांच से 12 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 जनवरी तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।
बता दें कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक से अरुण पाठक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक से सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक से राजबहादुर सिंह चंदेल का कार्यकाल 12 फरवरी को पूरा हो रहा है।
39 जिलों में आचार संहिता लागू
विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों के चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के 39 जिलों में आचार संहिता लागू की गई है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकर नगर में 4 फरवरी तक आचार संहिता लागू रहेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96