Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master : अवकाश के बाद भी परिषदीय स्‍कूलों में शिक्षकों के 30 मिनट रुकने की अनिवार्यता, शिक्षक बोले- महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा को हो सकता है खतरा

Primary ka master : अवकाश के बाद भी परिषदीय स्‍कूलों में शिक्षकों के 30 मिनट रुकने की अनिवार्यता, शिक्षक बोले- महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा को हो सकता है खतरा

by Manju Maurya

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने तमाम समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक शुभा सिंह से मुलाकात की। अध्यापकों का नेतृत्व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज सहित कई जिलों के शिक्षक शामिल रहे। शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति के लिए संगठन द्वारा पत्रावली शासन को भेजी गई है। इस पर आवश्यक कदम उठाया जाएं। इसके अतिरिक्त जनपदीय स्थानांतरण नीति घोषित करने की मांग की गई।

शिक्षक बोले- महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा को हो सकता है खतरा : अध्यापकों ने कहा कि टाइम एंड मोशन स्टडी के अंतर्गत शिक्षण कार्य के उपरांत शिक्षकों के विद्यालय में न्यूनतम 30 मिनट रुकने की अनिवार्यता तथा विद्यालय समय बाद संकुल बैठक एवं अन्य बैठकों का आयोजन किया जाता है। यह ठीक नहीं है। संगठन द्वारा कहा गया कि उपरोक्त निर्णय से शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। अतः इस दिशा में सुधारात्मक कदम उठाया जाएं।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया विरोध : कंपोजिट विद्यालयों में पदोन्नति एवं स्थानांतरण के लिए नए सिरे से मानक तय करने एवं विकल्प के आधार पर पदस्थापन किए जाने की मांग की गई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अवगत कराया गया कि प्रदेश में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां संविलियन के कारण दो-दो प्रधानाध्यापक हो गए हैं। यह भी बताया गया कि जयंतियों को परिषदीय अवकाश तालिका से हटाकर कार्यदिवस के रूप में अंकित किया जाए। कहा गया कि जयंतियों में छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति रहती है। अतः ऐसी जयंतियों को कार्यदिवस की श्रेणी में रखा जाए। गैर विभागीय कार्यों के लिए शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई गई।

प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने की मांग की : डीबीटी कार्य के लिए प्रदेश के शिक्षकों पर हो रही कार्यवाही पर भी संगठन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। कहा गया कि कुछ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा उक्त कार्य के लिए शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक साथी तकनीकी रूप से दक्ष न होने एवं बैंक तथा अभिभावकों का पर्याप्त सहयोग न मिल पाने के बावजूद भरसक प्रयत्न कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल द्वारा शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की गई।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96