Home PRIMARY KA MASTER NEWS बजट के अभाव में 59 हजार छात्रों को नहीं मिल सकी यूनिफॉर्म

बजट के अभाव में 59 हजार छात्रों को नहीं मिल सकी यूनिफॉर्म

by Manju Maurya

448 एडेड स्कूलों में अध्ययनरत हैं छात्र, ठंड में न जूते-मोजे मिले और न ही स्वेटर

नियमों का हवाला देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने समाज कल्याण के इन स्कूलों को सुविधा देने से किया इनकार
लखनऊ। समाज कल्याण विभाग के 448 अनुदानित (एडेड) विद्यालयों में पढ़ रहे 59 हजार बच्चों को बजट के अभाव में अभी तक यूनिफॉर्म नहीं मिल सकी है। ठंड पड़ने लगी है लेकिन, न तो वे जूते-मोजे पा सके हैं और न ही स्वेटर । बेसिक शिक्षा विभाग के हाथ खड़ा कर देने से यह स्थिति पैदा हुई है।

इन स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन छात्रों को यूनिफॉर्म मुहैया कराई जाती थी। कुछ समय पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने पत्र लिखा है कि ये स्कूल राज्य फंड से संचालित हैं, जबकि उनके यहां के स्कूलों को सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित किया जाता है। एसएसए में केंद्र सरकार का शेयर रहता है। नियमानुसार केंद्र के फंड से एडेड स्कूलों के लिए यह सुविधा नहीं दी जा सकती। इसलिए स्टेट फंड से चलने वाले समाज कल्याण विभाग के स्कूलों को यह सुविधा उनके स्तर से जारी नहीं रह सकती है।

“समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म आदि दिए जाने के लिए बजट की व्यवस्था के लिए वित्त विभाग को फाइल भेजी गई है। शीघ्र ही स्वीकृति मिल जाएगी और यूनिफॉर्म का इंतजाम होगा।” -असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री

बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी मद में 1200 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। इसमें दो यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, स्कूल बैग के लिए 175 रुपये, जूते-मोजों के लिए 125 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये और स्टेशनरी के लिए 100 रुपये दिए जाते हैं। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस मद में बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96