Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी के तीन जिलों में भूकंप के झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

यूपी के तीन जिलों में भूकंप के झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने पर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। एक-दूसरे से जानकारी करने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि भूकंप के कारण धरती डोली है। हालांकि यहां तीव्र झटके नहीं थे। उधर, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था।

पीलीभीत के विकास भवन से बाहर निकले लोग
पीलीभीत में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप आते ही लोगों दहशत के कारण घरों व कार्यालयों से बाहर आ गए। विकास भवन में काम कर रहे लोगों की दोपहर ढाई बजे एकाएक जब मेज कुर्सी हिलना शुरू हुई तो घबराकर वह कार्यालय से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। कई स्कूलों में बच्चों को कक्षाओं से निकालकर मैदान में खड़ा करवा दिया गया। भूकंप को लेकर लोग दहशत में रहे। बाजार में भी खलबली मची रही। लोग एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेते रहे।

कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है। इसे भूकंप मानते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96