Home PRIMARY KA MASTER NEWS RBI ने इन 5 बैंकों पर लगाई रोक, जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे

RBI ने इन 5 बैंकों पर लगाई रोक, जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे

by Manju Maurya

अगर आपका खाता किसी बैंक में चल रहा है, और आपकी मेहनत की कमाई उस खाते (Bank Account) में पड़ी है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से देश के कुछ सहकारी बैंकों पर एक्शन लिया गया है. हाल ही में RBI ने देश के 5 सहकारी बैंकों (Co-operative Banks) पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही खाते से पैसे की निकासी को पूरी तरह से रोक दिया है. जानिए RBI ने इस संबंध क्या कहा है.

बैंकों पर 6 महीने तक जारी रहेगा बैन
आरबीआई की तरफ से बिगड़ती वित्‍तीय स्थिति को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया है. बैंकों पर यह प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रखने की बात कहीं है. बैंक के ग्राहक खाते में जमा अपना ही पैसा नहीं निकाल पाएंगे. वहीं ये बैंक आरबीआई (RBI) की अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही लोन ले सकेंगे. इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर भी नहीं कर सकेंगे. आरबीआई ने कुल 5 में से 3 बैंकों पर आंशिक जमा निकासी प्रतिबंध और अन्य दो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है.

इन बैंकों पर लगा प्रतिबंध
भारतीय रिजर्व बैंक ने जिन 5 सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक, लखनऊ (HCBL Co-operative Bank) , आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद (Adarsh Mahila Nagari Sahakari Bank Maryadit), शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर-कर्नाटक (Shimsha Sahakara Bank Niyamitha), उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा-आंध्र प्रदेश (Uravakonda Co-operative Town Bank Ltd) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज-महाराष्ट्र (Shankarrao Mohite Patil Sahakari Bank) शामिल है.

बैंको में नकदी निकासी बैन
एचसीबीएल सहकारी बैंक लखनऊ, आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद, और शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर के ग्राहक वर्तमान लिक्विडिटी की कमी के कारण अपने ही खाते से पैसा नहीं निकाल सकेंगे. यह बैन लगभग 6 महीने तक जारी रहेगा.

सिर्फ 5,000 रुपये ही निकाल पाएंगे
उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज के ग्राहक अब बैंक में अपने जमा पैसे से सिर्फ 5,000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं. मतलब है कि ग्राहक के अकाउंट में चाहे कितनी ही राशि जमा है, वह केवल 5,000 रुपये ही अपने अकाउंट से निकाल पाएंगे.

कार्रवाई की ये बड़ी वजह
आरबीआई की ओर से समय-समय पर बैंकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होती रहती है. बैंकों पर नियमों का उल्लंघन करने और दूसरी कारणों से कार्रवाई की जाती है. हाल ही में कुछ नेशनलाइज्ड बैंकों पर जुर्माना ठोका गया है. इनके कामकाज में कई तरह की खामियां देखी गई हैं. इसलिए RBI बैंक ने उन पर भारी जुर्माना लगाया है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96