Home PRIMARY KA MASTER NEWS 848 राजकीय विद्यालय को मिला ए ग्रेड, प्रयागराज-गोरखपुर में कोई ए ग्रेड स्कूल नहीं

848 राजकीय विद्यालय को मिला ए ग्रेड, प्रयागराज-गोरखपुर में कोई ए ग्रेड स्कूल नहीं

by Manju Maurya

बरेली। राजकीय स्कूलों को विकसित करने की तमाम कवायद के बाद भी पूरे प्रदेश में सिर्फ 36.9 फीसदी स्कूलों को ही ए ग्रेड हासिल हुआ है। स्कूल ग्रेडिंग एनालाइसिस रिपोर्ट में यह आकंड़ा सामने आया है। प्रदेश के तमाम जिलों में तो एक भी स्कूल को ए ग्रेड नहीं मिला है। बरेली मंडल में सिर्फ एक राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया को ए ग्रेड मिला है।

राजकीय माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के उद्देश्य से ग्रेडिंग सिस्टम शुरू किया गया है। ग्रेड देते समय स्कूल के रिजल्ट, लक्ष्य के अनुरूप पाठ्यक्रम को पूरा करना, स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भौतिक संसाधन, स्कूल का सौंदर्यकरण आदि के अंक दिए जाते हैं। पूरे प्रदेश में 2295 राजकीय विद्यालयों में से 36.9 फीसदी यानी कि 848 को ए ग्रेड मिला है। 1174 स्कूलों को ग्रेड बी से सन्तोष करना पड़ा। ग्रेड सी प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या 265 है, जबकि आठ स्कूलों को ग्रेड डी मिला है।

ई ग्रेड किसी भी स्कूल को नहीं मिला है। स्कूल की ग्रेडिंग ऑनलाइन भी देखी जा सकती है। छात्र ऑनलाइन ही स्कूल की सुविधाओं को जान सकते हैं। उसके आधार पर वो प्रवेश लेने के विषय में फैसला कर सकते हैं। ग्रेडिंग के आधार पर ही शासन भविष्य में स्कूलों को सुविधाएं मुहैया कराएगी।

बरेली मंडल में सिर्फ ताल गौटिया स्कूल उत्कृष्ट बरेली जिले में सिर्फ राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया को ए ग्रेड मिला है। यह मंडल का भी इकलौता ए ग्रेड स्कूल है। इसे 160.97 अंक प्राप्त हुए हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य और उनकी टीम को जाता है जिन्होंने सरकारी मदद के साथ-साथ निजी संसाधनों से भी स्कूल को विकसित किया है। बरेली में 31 स्कूलों को बी ग्रेड, 21 स्कूलों को सी ग्रेड और 8 स्कूलों को डी ग्रेड दिया गया है। शहर मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के राजकीय इंटर कॉलेज भी ए ग्रेड नहीं पा सके। पीलीभीत में ग्रेड ए में कोई विद्यालय नहीं है। जबकि ग्रेड बी में 16, ग्रेड सी में 12 और ग्रेड डी में एक विद्यालय है। शाहजहांपुर में 53 राजकीय स्कूलों में से किसी को भी ए ग्रेड नहीं मिला है। बदायूं में 35 राजकीय कॉलेज में से 19 को बी श्रेणी, 14 को सी श्रेणी और दो को डी श्रेणी में शामिल किया गया है। ए श्रेणी में कोई कॉलेज शामिल नहीं है।

बस्ती मंडल में सिर्फ एक, मुरादाबाद में कोई नहीं बस्ती मंडल के तीन जिलों सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में कुल मिलाकर 63 विद्यालय हैं जिसमें केवल संतकबीरनगर के एक विद्यालय को ए ग्रेड मिला है। मुरादाबाद के 38 राजकीय विद्यालयों में से किसी को भी ए ग्रेड नहीं मिला। 24 विद्यालयों को बी, 10 को सी, 4 विद्यालयों को डी ग्रेड मिला है।

प्रयागराज-गोरखपुर में कोई ए ग्रेड स्कूल नहीं

प्रयागराज में 34 राजकीय स्कूल हैं। किसी को भी ए ग्रेड नहीं मिला है। 25 राजकीय स्कूलों को बी और 9 को सी ग्रेड मिला है। गोरखपुर में 24 राजकीय स्कूल हैं, इनमें से किसी को ए ग्रेड नहीं मिला। सबसे ज्यादा 151.87 अंक राजकीय जबुली इंटर कॉलेज को मिले हैं। उसे बी ग्रेड मिला है। गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में कुल मिलाकर 91 विद्यालय हैं, लेकिन ए ग्रेड किसी को नहीं मिला है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96