Home PRIMARY KA MASTER NEWS ड्यूटी से गायब शिक्षक होंगे निलंबित, वेतन रुकेगा 126 परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्र, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से

ड्यूटी से गायब शिक्षक होंगे निलंबित, वेतन रुकेगा 126 परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्र, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से

by Manju Maurya

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा केंद्रो पर जिन कक्ष निरीक्षकों और व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई है, अगर वे ड्यूटी ज्वॉइन नहीं करेंगे तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका वेतन भी रोका जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने जारी किया।

डीआईओएस ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे तक सभी कक्ष निरीक्षकों और व्यवस्थापकों को ड्यूटी ज्वाइन कर डीआईओएस कार्यालय में इसकी सूचना देनी होगी। राजधानी में इस बार 1,03,725 बच्चे यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे। शहर के 126 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को प्रश्नपत्र भेजे गए। इन केंद्रों पर स्टेशनरी व अन्य जरूरी सामान पहले ही पहुंचाया जा चुका है। तैयारियों के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने छह अधिकारियों को रिजर्व में रखा है। किसी भी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर इन्हें तैनात किया जाएगा।

डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखवाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को इनकी सुरक्षा के मद्देनजर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। 16 फरवरी को केंद्र और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार विषयवार प्रश्न पत्र निकालेंगे। इन्हें अलमारी खोलने व बंद करने का समय और तारीख भी रजिस्टर में दर्ज करना होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96