Home PRIMARY KA MASTER NEWS बच्चों की यूनिफॉर्म न खरीदने वाले योजना से होंगे वंचित

बच्चों की यूनिफॉर्म न खरीदने वाले योजना से होंगे वंचित

by Manju Maurya

गौरीगंज (अमेठी)। बेसिक शिक्षा विभाग अगले वित्तीय वर्ष में ऐसे बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए अनुदान नहीं देगा जिनके अभिभावकों ने पैसे मिलने के बाद भी यूनिफॉर्म की खरीद नहीं की है। ऐसे बच्चों को चिह्नित करने के लिए नौनिहालों की यूनिफॉर्म में फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। अभी तक जिले में इस योजना से लाभान्वित 1.67 लाख लाभार्थियों में महज 54 हजार की फोटो ही अपलोड की गई है।

जिले में संचालित 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में मौजूदा समय दो लाख 273 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क शिक्षा देने के साथ ही यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग व स्टेशनरी क्रय करने के लिए 1200 रुपये अनुदान दिया जाता है। एक अप्रैल से अब तक विभाग की ओर से 1,67,874 बच्चों के अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि भेजी जा चुकी है।

अनुदान राशि मिलने के बाद भी अधिकतर अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म नहीं खरीदी। ऐसे में विभाग ने आगामी शैक्षिक सत्र में सिर्फ उन नौनिहालों को लाभान्वित करने की योजना बनाई है जिनके अभिभावकों ने अनुदान राशि का उपभोग निर्धारित मद में किया हो।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96