Home PRIMARY KA MASTER NEWS रिश्वत के मुकदमे में लिपिक के साथ शामली के BSA भी हुए नामजद

रिश्वत के मुकदमे में लिपिक के साथ शामली के BSA भी हुए नामजद

by Manju Maurya

एंटी करप्शन के निरीक्षक की ओर से थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, एक लाख की रिश्वत के साथ गुरुवार को पकड़ा गया था लिपिक

शामली : निलंबित शिक्षिका को बहाल करने के नाम पर एक लाख रुपये को रिश्वत लेने के मामले में लिपिक परिश्रम सैनी के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा भी फंस गए हैं। एंटी करप्शन के निरीक्षक की तरफ से जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसमें परिश्रम सैनी और राहुल मिश्रा दोनों को नामजद किया गया है। वहीं आरोपित लिपिक को शुक्रवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को शिक्षिका रोना से एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बीएसए कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को गिरफ्तार किया था। यह रकम शिक्षिका रोना को बहाल कराने के नाम पर ली गई थी। एंटी करप्शन के निरीक्षक महेश कुमार दुबे की तरफ से आदर्श मंडी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया है कि शिक्षिका ने कई बार बीएसए राहुल मिश्रा से बहाली के संबंध में बात की, तो वह कहते थे कि आपकी बहाली ऐसे नहीं हो पाएगी। गत 24 जनवरी को वह बीएसए से मिली तो उन्होंने कहा कि लिपिक परिश्रम से मिल लो, मेरी उनसे बात हो गई है। इस पर शिक्षिका ने परिश्रम से मुलाकात की, तो उससे कहा गया कि बहाली व मनपसंद स्कूल में तैनाती के लिए बीएसए एक लाख रुपये मांग रहे हैं, जब तक रुपये नहीं मिलेंगे बहाली के कागजात पर हस्ताक्षर नहीं होंगे। दर्ज मुकदमे में अष्टाचार निवारण अधिनियम और षड्यंत्र रचने की धारा भी लगे है।

“मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस मामले अब उच्च अधिकारी ही जांच करेंगे।” – राहुल मिश्रा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96