Home PRIMARY KA MASTER NEWS DA में इजाफा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिली एक और खुशखबरी, HRA में होगा अब इजाफा

DA में इजाफा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिली एक और खुशखबरी, HRA में होगा अब इजाफा

by Manju Maurya

केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब डीए बढ़ने के बाद ही कर्मचारियों के HRA में भी इजाफा होने जा रहा है. केंद्र सरकार (central government) ने हाल ही में महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है, जिसके बाद अब कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिलेगा.

इसको बढ़ाने के बाद में सरकार हाउस रेंट अलाउंस (House rent allowance) में भी इजाफा करने जा रही है. सरकार जल्द ही एचआरए (HRA)को लेकर ऐलान करने जा रही है.

केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (House rent allowance) भी जल्दी बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि, सरकार इसके लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर चुकी है. वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक कर्मचारियों का HRA भी बढ़ जाएगा. हालांकि, ये उसी सूरत में होगा जब महंगाई भत्ते 50% पहुंच जाएगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जिस तरह से पिछली दो बार महंगाई भत्ते में उछाल आया है. उसे देखकर लगता है कि अगले साल मार्च में HRA रिविजन हो जाएगा. क्योंकि, महंगाई भत्ता 42% पहुंच चुका है. अगली दो बार अगर 4-4% का उछाल आता है तो महंगाई भत्ता 50% हो जाएगा. ऐसा होने पर HRA का रिविजन खुद हो जाएगा.

HRA की डेट क्यों है कन्फर्म?
महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ ही दूसरे अलाउंस में भी उछाल देखने को मिलता है. इनमें सबसे अहम और जरूरी हाउस रेंट अलाउंस होता है. साल 2021 में जुलाई के बाद महंगाई भत्ते के 25% क्रॉस होने पर HRA को रिवाइज किया गया था. सरकार ने जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाकर 28 फीसदी किया था. HRA की मौजूदा दर 27%, 18% और 9% है. अगला रिविजन 50% पर होना है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए साफ है कि आगे भी महंगाई भत्ते में 4% का उछाल आ सकता है. इस स्थिति में दो बार डीए बढ़ने पर HRA रिवाइज हो जाएगा.

कर्मचारियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा
DoPT के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों (Kendriye Karamchari) के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में रिविजन महंगाई भत्ते (DA) के आधार पर होता है. ये तय है कि अगले साल तक महंगाई भत्ते में दो बार बदलाव होगा. मतलब जुलाई 2023 में बढ़ने के बाद एक बार और DA बढ़ेगा, जो अगले साल मार्च में रिवाइज होगा. ऐसी स्थिति में HRA के 50% क्रॉस होने की पूरी संभावना है. अगर यही मान लिया जाए तो साल 2024 की शुरुआत में ही HRA बढ़ जाएगा.

कितना बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का HRA?
शहर की कैटेगरी के हिसाब से HRA की मौजूदा दर 27%, 18% और 9% है. यह बढ़ोतरी DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू है. सरकार ने अपने 2015 में जारी एक मेमोरेडम में कहा था कि HRA को DA के साथ समय-समय पर रिवाइज किया जाएगा. हाउस रेंट अलाउंस में अगला रिविजन 3% का होगा. अधिकतम मौजूदा दर 27% से बढ़कर 30% फीसदी हो जाएगी. लेकिन, ये तब होगा जब महंगाई भत्ता (DA Hike) 50% होगा. DA के 50 फीसदी क्रॉस होने पर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा.

किसे कितना मिलेगा HRA?
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है. जो केंद्रीय कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें 27% HRA मिल रहा है, जो 50% DA होने पर 30% हो जाएगा. वहीं, Y Class वालों के लिए 18% से बढ़कर 20% होगा. Z Class वालों के लिए 9% से बढ़कर 10% होगा.

HRA बढ़ने पर कितना बढ़ जाएगा पैसा?

7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लेवल-1 पर पे-ग्रेड के हिसाब से अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए महीना है तो उसका HRA 27% के हिसाब से कैलकुलेट होता है. साधारण कैलकुलेशन से समझें तो…

  • HRA= 56,900 रुपए x 27/100= 15,363 रुपए/महीना
  • 30% HRA = 56,900 रुपए x30/100= 17,070 रुपए/महीना

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96