Home PRIMARY KA MASTER NEWS 404 करोड़ रुपए से चमकेंगे यूपी के 1862 शहरी क्षेत्र के स्कूल, होंगी ऐसी सुविधाएं

404 करोड़ रुपए से चमकेंगे यूपी के 1862 शहरी क्षेत्र के स्कूल, होंगी ऐसी सुविधाएं

by Manju Maurya

प्रदेश के शहरी क्षेत्र के 1862 परिषदीय स्कूलों का 404 करोड़ रुपए से कायाकल्प होगा। इसके लिए अर्बन लोकल बॉडीज, केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त, स्मार्ट सिटी फंड और प्राधिकरण का फंड आरक्षित किया गया है। योजना का लाभ आगरा के सर्वाधिक 347 स्कूलों को मिलेगा। 232 स्कूलों के साथ बरेली दूसरे नंबर पर है।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों को ग्राम निधि के माध्यम से संवारा जा चुका है। अब शहरी क्षेत्र के स्कूलों को नगर निगम, विकास प्राधिकरण आदि के बजट से सुधारा जा रहा है। पूरे प्रदेश में कुल 1862 स्कूलों का चयन किया गया है। इन पर 404.34 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। 18 नगर निगम में आगरा के सर्वाधिक 347 स्कूलों में काम होगा। बरेली के 232 स्कूलों में काम होना है। अलीगढ़ के 176, कानपुर के 168, मेरठ के 168, गौतम बुद्ध नगर के 131 और मुरादाबाद के 124 स्कूलों में भी पैसा खर्च होगा। इस बजट से स्कूलों में पेयजल, शौचालय, शौचालय में पानी, शौचालय में टाइल्स, दिव्यांग शौचालय, मल्टीपल हैंड वॉश यूनिट, कक्षाओं में टाइल्स, ब्लैक बोर्ड, किचन शेड, रंगाई पुताई, रेलिंग, रैंप आदि का काम कराया जाएगा।

नगर निगम स्कूल

आगरा 347

बरेली 232

अलीगढ़ 176

कानपुर नगर 168

मेरठ 168

गौतम बुद्ध नगर 131

मुरादाबाद 124

प्रयागराज 76

लखनऊ 65

गाजियाबाद 60

झांसी 54

सहारनपुर 47

मथुरा 45

फिरोजाबाद 43

अयोध्या 40

शाहजहांपुर 38

गोरखपुर 36

वाराणसी 12

नगर क्षेत्र में तेजी से हो रहा काम बीएसए विनय कुमार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में भी ऑपरेशन कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। पूरे प्रदेश में नगर क्षेत्र के स्कूलों के चयन के मामले में बरेली नंबर दो पर

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96