Home PRIMARY KA MASTER NEWS बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए KYC जरूरी, ये होंगे फायदे और क्लेम होगा और आसान

बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए KYC जरूरी, ये होंगे फायदे और क्लेम होगा और आसान

by Manju Maurya

बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए केवाईसी जरूरी, अब क्लेम होगा और अधिक आसान Insurance KYC: बीमा नियामक इरडा ने कहा है कि नए बदलाव जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) , वाहन बीमा ( Motor Insurance)और आवास बीमा समेत अन्य बीमा पर पॉलिसी पर भी लागू होंगे।

इरडा ने उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने और क्लेम को और ज्यादा आसान करने के लिए पॉलिसी खरीदने में केवाईसी दस्तावेज को अनिवार्य कर दिया है। नियामक ने इसके अलावा कई अन्य नियमों में भी बदलाव किया है। बीमा नियामक इरडा ने कहा है कि नए बदलाव जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, वाहन बीमा और आवास बीमा समेत अन्य बीमा पर पॉलिसी पर भी लागू होंगे।

बीमा नियामक ने कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा है कि बिना केवाईसी दस्तावेजों के किसी भी तरह की पॉलिसी न बेचें। इसके अलावा मौजूदा पॉलिसी में किसी तरह के बदलाव से बचें। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कुछ ग्राहकों ने अपनी बीमा कंपनी और बीमा नियामक से धोखाधड़ी की शिकायतें की हैं।

ठगी बढ़ी तो सख्त हुए नियम

इसके तहत ग्राहकों से टॉपअप कराने, बीमा कवर बढ़ाने समेत कई अन्य फायदों का लालच देकर ठगी करने की कोशिश की गई है। इसके बाद नियामक ने कदम उठाते हुए बीमा पॉलिसी खरीदने के नियमों को सख्त कर दिया है। केवाईसी दस्तावेज में बीमा कंपनी को आधार कार्ड, पैन कार्ड, चुनाव पहचान पत्र, पासपोर्ट, आवास प्रमाण पत्र, रसोई गैस कनेक्शन का बिल या बिजली बिल दे सकते हैं।

मानसिक बीमारी का कवर जरूरी

बीमा नियामक ने एक और अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी से जुड़ी कंपनियों से कहा कि वह हर हाल में स्वास्थ्य बीमा में मानसिक बीमारी का कवर भी जरूर शामिल करें। इसके साथ ही इरडा ने यह भी कहा है कि कंपनियां मानसिक बीमा से जुड़े क्लेम को मना नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा नियामक ने ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते समय इस मानसिक बीमा के कवर की गहरी जांच-परख करें।

केवाईसी के फायदे

  1. पॉलिसी में बदलाव के नाम पर धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा
  2. क्लेम के समय कंपनियां नाम गलत होने का बहाना नहीं कर पाएंगी
  3. पॉलिसी फॉर्म में दिए विवरण और केवाईसी में किसी अंतर पर कंपनियां भी जिम्मेदार होंगी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96