Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP POLICE: खेल कोटे से सिपाही भर्ती जून में

UP POLICE: खेल कोटे से सिपाही भर्ती जून में

by Manju Maurya

यूपी पुलिस में कांस्टेबल (सिपाही) के 345 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के तहत 345 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जून माह में भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 318 और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टबेल के 27 पदों को मिला कर कुल 345 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन बोर्ड को प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि खेल कोटे में कांस्टेबल के 234 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इनमें 10 पुरुष खेल विधाओं और नौ महिला खेल विधाओं के सापेक्ष कुशल खिलाड़ी शामिल हैं। शेष खेल विधाओं में 180 अभ्यर्थियों के चयन परिणाम तैयार हो गए हैं और 78 अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया उनके खेल प्रमाणपत्र के सत्यापन के चरण में हैं। पुलिस में खेल कोटे से कांस्टेबल की सीधी भर्ती 2022 के तहत कुल 534 रिक्त पदों पर चयन के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ था।

रेडियो संवर्ग में 2430 पदों पर भर्ती का टेंडर जारी पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120, सहायक परिचालक के 1374 और प्रधान परिचालक के 936 पदों को मिला कर सीधी भर्ती से भरे जाने वाले कुल 2430 पदों पर भर्ती के लिए खुली निविदा आमंत्रित की है। इच्छुक संस्थाएं 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निविदा डाल सकती हैं।

प्रदेश में जल्द 174 डेंटल सर्जन भर्ती होंगे

लखनऊ। प्रदेश में जल्द 174 डेंटल सर्जन की भर्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन पर उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों की आयु सहित अन्य अर्हताएं तय कर दी हैं। आवेदन करने वालों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96