Home PRIMARY KA MASTER NEWS दिक्कत : शिक्षकों को अब सता रही अंत: जनपदीय तबादलों की चिंता, अब तक प्रमोशन में ही उलझे, तबादले कब अब होंगे?

दिक्कत : शिक्षकों को अब सता रही अंत: जनपदीय तबादलों की चिंता, अब तक प्रमोशन में ही उलझे, तबादले कब अब होंगे?

by Manju Maurya

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमोशन की वरिष्ठता सूची जारी करने में ही तीन महीने बीत गए। इसके बाद अब प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षकों के अंतःजनपदीय तबादले भी होने थे। उसके बारे में विभाग की ओर से बताया गया था कि तबादले 3 मई के बाद होंगे। तब से अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई। शिक्षकों को चिंता सता रही है कि विभाग अभी प्रमोशन प्रक्रिया ही पूरी नहीं कर पाया है। कहीं तबादलों का मामला टल ही न जाए।

➡️ 10 बार बढ़ी तारीख, अब अपलोड हुई सूची : परिषदीय शिक्षकों के कई साल से प्रमोशन नहीं हुए हैं। इस साल फरवरी में प्रमोशन का आदेश हुआ। कार्यक्रम हुआ । उसकी पहली ही प्रक्रिया यह थी कि सबकी ज्येष्ठता सूची तैयार की जाए। ज्येष्ठता सूची की 10 बार अंतिम तिथि बढ़ी। इसके बाद इसे पूरा किया जा सका। प्रमोशन की प्रक्रिया तब पूरी हो पाएगी जब सभी जिले अपने यहां खाली पदों का ब्योरा अपलोड करेंगे। उसके बाद खाली पदों के सापेक्ष शिक्षकों से विकल्प मांगे जाएंगे। इस तरह अभी प्रमोशन की प्रक्रिया लंबी चलेगी।

➡️ट्रांसफर की कोई सूचना नहीं

अब शिक्षकों को अंत: जनपदीय तबादलों की चिंता भी सताने लगी है। पिछले साल सरकार ने साल में दो बार सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियों में म्युचुअल ट्रांसफर के आदेश दिए थे। पिछली सर्दियों की छुट्टियां निकल गईं। उसके बाद फरवरी में अतः जनपदीय तबादलों के साथ ही म्युचुअल तबादलों के भी बाद तबादले भी होंगे। आदेश हुए। तब से वह प्रक्रिया भी लंबित है।

➡️ शिक्षक निराश

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली से शिक्षक निराश हो चुके हैं। वरिष्ठता सूची तैयार करने में ही तीन महीने बीत गए। अब तो शिक्षकों को चिंता है कि अंतः जनपदीय तबादले होंगे भी या नहीं।

➡️ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह कहते हैं कि शिक्षकों से किसी काम में जरा भी विलंब हो जाए तो तुरंत दंडित किया जाता है। अधिकारियों की भी कोई जिम्मेदारी होनी चाहिए।

*”आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। कोई गलती न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए ही इतना वक्त लगा। जल्द ही प्रमोशन किए जाएंगे। उसके बाद तबादले भी होंगे।

-प्रताप सिंह बघेल, सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96